Bhopal News: कॉरिडोर में दौड़ रहे थे दो पहिया वाहन 

Share

Bhopal News: आमने—सामने भिड़ंत में एक की मौत चार गंभीर रुप से जख्मी, दोनों ही वाहन चालकों ने नहीं पहना था हेलमेट

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। कॉरिडोर के भीतर दौड़ रहे दो अलग—अलग वाहनों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र की है। हादसे में एयरटेल कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में चार अन्य जख्मी है। दुर्घटना बाइक और मोपेड के बीच हुई थी। दोनों ही वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था।

इस कारण अभी अज्ञात वाहन चालक पर दर्ज किया है केस

श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 1 फरवरी की रात लगभग साढ़े दस बजे हुई थी। जिसकी जानकारी हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से डॉ किरार ने पुलिस को दी थी। हादसे में मोहम्मद मुजाहिद (Mohammed Muzahid) पिता जाकिल मोहम्मद उम्र 34 साल की मौत हो गई है। वह मूलत: बिहार का रहने वाला था। फिलहाल तलैया थाना क्षेत्र में दोस्त इरशाद आलम (Irshad Aalam) साथ मकान में किराए से रहता था। मोहम्मद मुजाहिद एयरटेल (Airtel) कंपनी में जॉब करता था। जख्मी दोस्त इरसाद आलम पिता मोहम्मद शमीम उम्र 30 साल ने बताया कि वह भी बिहार के बेगूसराय में रहता हैं। मृतक को कंपनी के काम से जबलपुर जाना था। जिसके लिए इरशाद आलम अपने एक अन्य दोस्त इसाद के साथ बाइक से उसे छोड़ने आईएसबीटी(ISBT)  पर जा रहे थे। बाइक को मोहम्मद मुजाहिद ही चला रहा था। तभी किनोल पार्क (Kilol Park) के नजदीक कॉरिडोर में मोपेड आकर बाइक से टकरा गई। मोपेड पर कैफ और अली सवार थे। वह दोनों भी घायल है। सभी जख्मी को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया हैं। श्यामला हिल्स पुलिस मर्ग 16/24 दर्ज किया। उसके बाद पुलिस ने 16/24 धारा 279/337/304—ए (लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना में हुई मौत का प्रकरण) दर्ज कर लिया। जिसमें आरोपी मोपेड सवार को बनाया गया है। मामले की जांच एसआई प्रदीप गुर्जर (SI Pradeep Gurjar) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी मोपेड सवार दोनों जख्मी गंभीर हालत में हैं। इसलिए साफ नहीं हो सका है कि मोपेड किसकी है। वह साफ होने के बाद प्रकरण में आरोपी का नाम साफ हो सकेगा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP IPS Transfer: पूर्व डीजीपी के रिटायर होने के बाद थी खाली कुर्सी
Don`t copy text!