Bhopal News: बर्थडे वाले दिन युवती से मारपीट

Share

Bhopal News: नव विवाहिता का केक लेने मार्केट गया हुआ था परिवार, हमले के पीछे वजह पर एफआईआर में सस्पेंस

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नव विवाहिता का ससुराल में जन्मदिन के दिन केक कटना था। इसी तैयारी में परिवार जुटा हुआ था। तभी एक मुसीबत ऐसी आई कि उसे केक काटने के पहले थाने में एफआईआर कटानी पड़ी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र की है। इस मामले में आरोपी कई है। फिलहाल दो के नाम सामने आए हैं। एफआईआर में पुलिस ने मारपीट की वजह को साफ नहीं किया है।

इन धाराओं में दर्ज किया गया प्रकरण

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार विवाद 01 फरवरी की रात साढ़े दस बजे हुआ था। जिसकी शिकायत 19 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई। थाने में वह जेठ को लेकर पहुंची थी। पीड़िता घरेलू काम करती है। जिस दिन बवाल हुआ उसी दिन जन्मदिन भी था। परिजन केक लेने मार्केट गए थे। तभी आलोक पाल, विनोद पाल और उसके साथी आ गए। उन्होंने उसके साथ गाली—गलौज शुरु कर दी। इसके पीछे पुलिस ने कारण नहीं बताए। विरोध करने पर मारपीट होने लगी। मौके पर ननद और दोस्त ने आकर उसकी जान बचाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 32/24 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का मुकदमा) दर्ज किया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Fake Investigation Officer: नाम के साथ तकनीक का इस्तेमाल करके जालसाजी
Don`t copy text!