Bhopal News: पैदल सड़क पार करते हुआ था हादसा, शव पीएम के लिए भेजा गया

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान अलग-अलग दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो वृद्ध व्यक्तियों की मौत हो गई। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की मिसरोद और हबीबगंज थाना पुलिस कर रही है। दोनों घटनाओं में मरने वाले वृद्ध पैदल थे और सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान आरोपी वाहन चालक अपने वाहनों में नियंत्रण ही नहीं रख सके।
सिर पर आई गंभीर चोट
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार मूलचंद्र चिढ़ार पिता हीरालाल चिढ़ार उम्र 68 साल मिसरोद स्थित सागर हास्पिटल (Sagar Hospital) में आए हुए थे। उनकी पत्नी का यहां इलाज चल रहा है। वे मूलत: गुना (Guna) जिले के रहने वाले हैं। 12 मई की सुबह मूलचंद्र चिढ़ार (Mulchandra Chidar) अस्पताल से निकलकर वे सड़क पार कर रहे थे। तभी मोटर साइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिस कारण उन्हें सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान 13 मई को उन्होंने दम तोड़ दिया। मिसरोद पुलिस ने मर्ग 35/26 कायम कर लिया है। वहीं मामले की जांच एएसआई चेतन गुप्ता (ASI Chetan Gupta) कर रहे हैं। इसी तरह दूसरी सड़क दुर्घटना हबीबगंज (Habibganj) थाना क्षेत्र स्थित ई-3 अरेरा कॉलोनी (Arera Colony) में हुई थी। हादसा 30 अप्रैल को हुआ था। घटना वाले दिन 82 वर्षीय चंद्रशेखर पिता शंकर अपने घर से निकलकर पार्क जाने के लिए सड़क पर जैसे ही आए तभी तेज रफ्तार मोटर साइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इलाज के दौरान उनकी 13 मई को मौत हो गई। हबीबगंज थाना पुलिस ने मर्ग 24/26 कायम कर लिया है। पुलिस को अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन चालक के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।