Bhopal News: नव विवाहिता की मौत का मामला, एसडीओपी करेंगें मामले की जांच

भोपाल। कुएं के भीतर एक महिला की लाश मिली है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) देहात की नजीराबाद थाना पुलिस कर रही है। फिलहाल शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस की तरफ से जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।
दोपहर घर से निकली और लौटी नहीं
नजीराबाद (Nazirabad) थाना पुलिस के अनुसार कुंती बाई बंजारा पति करण बंजारा उम्र 25 साल ग्राम चोपन टोला में रहती थी। वह 12 मई की दोपहर करीब तीन बजे घर से निकली थी। इसके बाद वह नहीं लौटी थी। उसकी गुमशुदगी को लेकर कोई सूचना भी नहीं दी गई थी। कुंती बाई बंजारा (Kunti Bai Banjara) का शव शाम लगभग छह बजे गांव के ही सार्वजनिक कुएं में लोगों ने देखा। जिसके बाद यह मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस को जांच में पता चला है कि उसकी शादी 2017 में हुई थी। शादी के बाद दो बच्चे भी है। नजीराबाद थाना पुलिस ने फिलहाल मर्ग 18/26 कायम कर लिया है। मामले की मौके पर जांच करने हवलदार भागीरथ प्रसाद (HC Bhagirath Prasad) पहुंचे थे। थाना प्रभारी दुर्जन सिंह बरकड़े (TI Durjan Singh Barkade) ने बताया कि मामला नव विवाहिता की मौत से जुड़ा है। इसलिए आगे मामले की जांच एसडीओपी वैशाली कराहलिया (SDOP Vaishali Karahliya) की तरफ से की जाएगी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।