Bhopal News: छत पर टहलते वक्त हुई थी घटना, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

भोपाल। करंट से झुलसकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की टीटी नगर थाना पुलिस कर रही है। उसे करंट रात को टहलते वक्त छत पर लगा था। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
छत पर टहलते समय हुआ हादसा
टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार मोहन लाल प्रजापति पिता राम प्रसाद प्रजापति उम्र 57 साल पंचशील नगर में रहते थे। वे जो भी काम मिलता था उसे कर लेते थे। मोहन लाल प्रजापति (Mohan Lal Prajapati) 12 मई की रात मकान की छत पर टहल रहे थे। तभी उन्हें करंट लग गया। जिसके बाद परिजन छत पर उन्हें देखने पहुंचे तो बेसुध मिले। उन्हें हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मामला पुलिस थाने में पहुंचा। टीटी नगर पुलिस ने मर्ग 23/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच एएसआई राकेश शुक्ला (ASI Rakesh Shukla) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलने से पूर्व घटना स्थल पर जाकर परीक्षण करना बाकी है। जिसके लिए परिजनों के अंतिम संस्कार उपरांत यह कार्रवाई की जाएगी। अभी करंट लगने वाले स्थान को चिन्हित नहीं किया जा सका है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।