Bhopal News: पर्यटक वीजा पर आई, दस महीने तक चकमा देकर घुमती रही, इंटरनेशनल नियमों को तोड़ने की हुई कार्रवाई

भोपाल। राजधानी पुलिस की इंटेलिजेंस ब्रांच ने एक उज्बेकिस्तानी (Uzbekistan ) महिला को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में भोपाल (Bhopal News) शहर की शाहपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई भी की है। महिला को अभी गौरवी संस्था में रखा गया है। वह लिव इन में पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति के साथ भोपाल आकर गुपचुप तरीके से रहने लगी थी। पुलिस ने उसके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय वीजा नियमों की अवहेलना को लेकर कार्रवाई की है। उससे उच्च अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। इस संबंध में उज्बेकिस्तानी एम्बेसीसे भी पत्राचार किया जा रहा है।
मकान मालिक को बिना बताए भागने की फिराक में थी
शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार महिला ने अपना नाम निलूफर बखरोमा (Nilufar Bakhroma) पिता शोबकत किजी उम्र 32 साल बताया है। वह भारत में पर्यटक वीजा पर 11 जुलाई, 2024 को आई थी। उसका वीजा 7 जुलाई, 2025 तक ही वेलिड था। लेकिन, वह दिल्ली घुमने के बाद नेपाल चलीं गईं। इस दौरान इंस्टाग्राम के जरिए उसका परिचय साजिद हुसैन (Sazid Hussain) से हो गया। वह पश्चिम बंगाल (West Bengal (Nepal) ) के परगना जिले का रहने वाला है। उसकी उम्र 34 साल है। उसके संपर्क में आने के बाद साजिद हुसैन ने ही उसे भोपाल बुलाया। वह नेपाल से दिल्ली (Delhi) होते हुए एक पखवाड़े पहले ही भोपाल आई थी। जिसके बाद दोनों शाहपुरा स्थित त्रिलोचन नगर (Trilochan Nagar) में स्थित सागर रेसीडेंसी (Sagar Residency) के फ्लैट में रहने लगे। मामले की जांच हवलदार नीलेंद्र तिवारी (HC Nilendra Tiwari) कर रहे हैं। पुलिस को इस संबंध में सागर रेसीडेंसी के रहवासियों ने दी थी। पुलिस को पता चला कि किराए से रहने वाले युवक-युवती मकान मालिक को बिना सूचना देकर अपना सामान समेटकर भाग रहे हैं। ऐसा करने पर रहवासियों को शंका हुई थी। पुलिस उज्बेकिस्तानी महिला के संबंध में यात्रा से संबंधित ट्रेक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।