Bhopal Fraud News: जालसाजों ने वृद्धा से उतरवाए जेवर

Share

Bhopal Fraud News: उज्जैन जाने का रास्ता पूछा फिर लूटपाट का भय दिखाकर दिया वारदात को अंजाम

Bhopal Fraud News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। झांसा देकर एक वृद्धा से दो बदमाश जेवरात उतरवाने के बाद चंपत हो गए। वारदात दिनदहाड़े भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के ऐशबाग इलाके में अंजाम दी गई। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके संदेहियों का पता लगाने सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरु कर दिया है।

बदमाशों का भय दिखाकर पन्नी में रखवाये जेवर

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार थाने में लक्ष्मी बाथम पति स्वर्गीय लीलाकिशन बाथम उम्र 60 साल ने प्रकरण दर्ज कराया है। वह अशोका गार्डन (Ashoka Garden) स्थित दशमेश नगर (Dashmesh Nagar) में रहती हैं। उनके साथ यह वारदात 10 मई की सुबह लगभग सवा दस बजे हुई थी। इससे पहले उन्हें बेटी नम्रता बाथम (Namrata Batham) ने प्रभात चौराहे पर उतार दिया था। जिसके बाद वह पैदल काली मंदिर की तरफ अशोक नगर (Ashok Nagar) कॉलोनी जा रही थी। प्रभात चौराहे पर उन्हें युवक मिला। जिसने उज्जैन जाने के लिए बस के बारे में पूछा। लक्ष्मी बाथम (Laxmi Batham) ने इंकार कर दिया। इसके बाद वह भूखा होने का बोलकर नाश्ता कराने के लिए बोलने लगा। इसी दौरान उसका एक अन्य साथी यह बोलकर आया कि वह उसका बेटा है क्या। उसने इंकार किया तो वह उससे बातचीत करते हुए साथ में चलने लगा। उसने कहा कि उसे नाश्ता करा दो। इसके बाद वह बदमाशों से भय दिखाकर जेवरात को उतारकर संभालने के लिए बोला। उसके कहने पर वृद्धा ने कान में पहने सोने के कुंडल और सोने के मोतियों की माला उतार ली। उसे एक पीली पन्नी में रख लिया। जालसाज ने कुछ देर बाद वह पन्नी अपने पास सुरक्षित होने का भरोसा दिलाते हुए मना लिया। मंदिर पहुंचने के पहले एक होटल पर नाश्ता करने का बोलकर वह दोनों युवक चले गए। जाने से पहले वृद्ध महिला को पीले रंग की पन्नी देकर चले गए। जिसे बाद में उसने खोला तो उसके भीतर पन्नियां भरी हुई मिली। इसके बाद उन्होंने बेटी को बुलाया और थाने में प्रकरण 184/26 दर्ज कराया। पुलिस ने जेवरातों की कीमत अभी नहीं बताई है। इस मामले में 11 मई को सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आईसीआईसीआई बैंक एटीएम में लगे ड्रॉप बॉक्स से चैक चोरी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!