Bhopal Cop News: एसीपी ने रंगे हाथों रिश्वत लेते कांस्टेबल को दबोचा

Share

Bhopal Cop News: एफआरवी में तैनात वाहन चालक की मदद से ली जा रही थी रकम, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

Bhopal Cop News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शाहजहांनाबाद एसीपी अनिल बाजपेयी ने बेहद गोपनीय तरीके से स्टिंग ऑपरेशन करके डायल-112 के वाहन चालक और भोपाल (Bhopal Cop News) शहर के कोहेफिजा थाने के पुलिस कांस्टेबल यशराज तोमर को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों एक मकान में किराए से रहने वाले व्यक्ति को एफआईआर के बदले में मोहलत देने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। दोनों पहली किस्त 20 हजार रुपए लेते हुए पकड़े गए।

इस तरह किया गया स्टिंग ऑपरेशन

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में प्रतीक नारायण साहू (Prateek Narayan Sahu) पिता शेष नारायण साहू उम्र 31 साल ने शहर के आला अधिकारियों से शिकायत की थी। वह कोहेफिजा स्थित अशोका पैलेस (Ashok Palace) में आरती कपूर (Arti Kapoor) के मकान में किराए से रहता है। 10 मई की दोपहर आरती कपूर उसके घर आई थी। उनके साथ दो पुलिसकर्मी भी थे। उनमें से एक पुलिस कर्मी ने उससे मोबाइल (Mobile) छीन लिया। उसे जल्द मकान खाली करने की धमकी दी जाने लगी। ऐसा नहीं करने पर उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने को लेकर धमकाया गया। जिसके बाद प्रतीक नारायण साहू प्रतीक नारायण साहू को सहायक पुलिस आयुक्त अनिल बाजपेयी (ACP Anil Bajpai) के पास भेजा गया। उन्होंने अधिकारियों से परामर्श करने के बाद रिश्वत लेने की पूरी कार्रवाई का स्टिंग ऑपरेशन (Sting Operation) किया। पीड़ित को पांच-पांच सौ रुपए के नोट दिए गए। प्रतीक नारायण साहू ने फोन लगाया तो उसे पुलिस चौकी में बुलाया गया। उसके पीछे-पीछे सहायक पुलिस आयुक्त भी पहुंचे थे। वहां कोहेफिजा डायल-112 (Dial-112) में तैनात वाहन चालक सुनील मालवीय (Sunil Malviya) उसके पास आया। उसने फोन करके एक पुलिसकर्मी से बातचीत की थी। जिसके बाद एसीपी ने वहां आकर दबिश दी। उसकी जेब के भीतर से वह नोट बरामद हुए जो सहायक पुलिस आयुक्त ने दिए थे। सुनील मालवीय ने बताया कि यह रकम लेने के लिए उसे कोहेफिजा (Kohefiza) थाने में तैनात कांस्टेबल यशराज तोमर (Constable Yashraj Tomar) के कहने पर लेने आया था। उसके कब्जे से पीड़ित का मोबाइल भी मिला। वाहन चालक डायल-112 में आऊटसोर्स कंपनी का कर्मचारी है। उसके बयानों के आधार पर एसीपी ने आरक्षक को भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोपी बनाया। बाजपेयी ने बताया कि वाहन चालक सुनील मालवीय पिता मोतीलाल मालवीय उम्र 30 साल और यशराज तोमर पिता स्वर्गीय संजय तोमर उम्र 23 साल को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुनील मालवीय सीहोर (Sehore) जिले के ग्राम पटारिया बांका का रहने वाला है। जबकि यशराज तोमर शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) स्थित पुलिस लाइन (Police Line) में रहता है। दोनों आरोपियों के मोबाइल भी जांच के लिए जब्त कर लिए गए हैं। कोहेफिजा थाना पुलिस ने प्रकरण 259/26 दर्ज कर लिया है। इस मामले में किसी अन्य की भूमिका के सवाल पर कहा कि ऐसे तथ्य अभी तक जांच में सामने नहीं आए हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तीन जगहों पर चोरी की वारदातें

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!