Bhopal News: बाजार में खरीददारी करते समय छीना मोबाइल

Share

Bhopal News: भीड़ ने दबोचकर पुलिस को सौंपा, चल रही पूछताछ

Bhopal News
मोबाइल लूट की सांकेतिक ​तस्वीर

भोपाल। साप्ताहिक हाट में खरीददारी करते वक्त एक व्यक्ति ने मोबाइल झपट लिया। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में हुई थी। आरोपी को भीड़ ने पीछा करके दबोच लिया था। जिसको पुलिस को सौंपा गया है। हालांकि पुलिस ने इन बातों से इंकार कर दिया है।

जेब में हाथ डालकर निकाला मोबाइल

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार प्रद्युम्न सिंह बघेल पिता धीरेंद्र सिंह बघेल उम्र 34 साल प्रायवेट नौकरी करते हैं। वे फिलहाल विद्या नगर (Vidya Nagar) में किराए से रहते हैं। वे मूलत: शहडोल जिले के रहने वाले हैं। प्रद्युम्न सिंह बघेल (Pradyumna Singh Baghel) 10 मई की रात आठ बजे बागसेवनिया बाजार में खरीददारी कर रहे थे। काफी भीड़ थी जिसमें एक व्यक्ति ने लोअर की दाहिनी जेब में हाथ डालकर मोबाइल (Mobile) निकालकर दौड़ लगा दी। इस बात का अहसास होते ही उन्होंने शोर मचा दिया। जिसका पीछा करके एक युवक को जनता ने अपनी हिरासत में ले लिया। बागसेवनिया पुलिस ने इस मामले में 10 मई की रात झपटमारी का प्रकरण 285/26 दर्ज कर लिया है। हालांकि किसी तरह के आरोपी को गिरफ्तार करने से संबंधित जानकारी को भ्रामक बताया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पुरानी रंजिश पर किया जानलेवा हमला
Don`t copy text!