Bhopal News: कांच पड़ोसी के यहां गिरने पर हुआ था विवाद, मामला दर्ज

भोपाल। वयोवृद्ध के सिर पर ईट से वार करके उसे बुरी तरह से लहुलूहान कर दिया गया। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में हुई है। फिलहाल हमला करने वाले पड़ोसियों के नाम का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
ईट का वार लगने से हुए बेहोश
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार हमले में शेख जाफर अंजाना पिता शेख इस्माईल उम्र 75 साल जख्मी है। वे करबला रोड स्थित साजिदा नगर (Sazida Nagar) में रहते हैं। हमले की वारदात 10 मई की सुबह लगभग 11 बजे हुई थी। शेख जाफर अंजाना (Sheikh Jafar Anjana) के घर पर कांच रखा था। वह हवा के तेज झोंके से पड़ोसी के घर के पास सड़क पर गिर गया था। उसे उठाने को लेकर ही उनसे कहासुनी हुई थी। आरोपी उनके पड़ोसी पिता-पुत्र हैं। पुलिस का कहना है कि ईट का वार लगने से वह बेहोश हो गए थे। होश में आने के बाद उन्होंने गांधी नगर (Gandhi Nagar) में रहने वाले बेटे और बहू से मदद मांगी और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोहेफिजा थाना पुलिस ने प्रकरण 256/26 दर्ज कर लिया हैै।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।