Bhopal News: हिंदू युवती के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने होटल से दबोचा, युवती ने लिव इन पार्टनर बताया

भोपाल। मुस्लिम युवक को पुलिस के सामने अर्द्धनग्न करके उसके चेहरे पर गोबर पोता गया। यह सारा भारी हंगामा भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में हुआ। मौके पर भोपाल शहर के गोविंदपुरा थाना पुलिस भी पहुंची थी। इस पूरे हंगामे की कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुई है। पुलिस युवक—युवती को थाने लेकर पहुंची तो मामला लिव इन रिलेशनशिप का निकला। जिसके बाद किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो सकी।
लव जिहाद बताकर थाने मचा हंगामा
जानकारी के अनुसार इससे पहले बजरंग दल (Bajrang Dal) कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लव जिहाद (Love Jihad) बताकर काफी नारेबाजी भी की थी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह उनकी ड्यूटी है कोई हिंदू युवती बहक रही है तो उसे समझाना। यह पूरा हंगामा गौतम नगर (Gautam Nagar) स्थित होटल प्राइड (Hotel Pride) के सामने 10 मई की शाम को हुआ था। होटल के कमरे में पहुंचकर युवक—युवती को पहले बाहर निकाला गया था। कमरे में आरिफ खान पिता खलील मोहम्मद उम्र 27 साल था। इधर, युवती का कहना था कि वह आरिफ खान (Arif Khan) को पांच साल से जानती है। उसके साथ लिव इन में वह रहती है। उसने किसी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। इधर, पुलिस को पता चला है कि आरिफ खान के खिलाफ कोहेफिजा, हनुमानगंज, गुनगा के अलावा गोविंदपुरा थाने में जालसाजी, गबन के अलावा चोरी के प्रकरण दर्ज है। जिनमें वह पहले गिरफ्तार होकर जमानत में आया है। उसकी कई अन्य मामलों में भी पुलिस को तलाश थी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।