Bhopal Cop News: एडीसीपी की गोपनीय रिपोर्ट के आधार पर डीसीपी जोन-3 ने लिया फैसला

भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाने के टीआई लाइन हाजिर कर दिए गए। उन्हें मुख्यमंत्री की मशाल जुलूस के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कुर्सी गंवाना पड़ी। इस मामले (Bhopal Cop News) की गोपनीय जांच एडीसीपी जोन-3 शालिनी दीक्षित ने की थी। जिसके बाद डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता ने निर्णय लिया।
यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रिय नही थे
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का मशाल जुलूस कार्यक्रम 28 अप्रैल को था। जिसमें कई तरह की तकनीकी खामियां पाई गई थी। इसे देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी कांशीराम कुशवाहा (TI Kashiram Kushwah) को लाइन हाजिर कर दिया गया। एडीसीपी की रिपोर्ट में सामने आया है कि मशाल जुलूस मार्ग पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी सक्रिय नहीं थे। जिन वाहनों को रास्ते से हटाना था उसको लेकर भी कोई निर्णय नहीं लिया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कोतवाली एसीपी रहीं अनिता प्रभा (ACP Anita Prabha) को भी जुलूस मार्ग के दौरान निर्धारित ड्यूटी से नदारद रहने पर हटाया गया था। उनके खिलाफ एक कारोबारी ने भी पुलिस मुख्यालय में शिकायत की थी। उस मामले की भी जांच एडीसीपी जोन-3 शालिनी दीक्षित (ADCP Shalini Dixit) ने ही की थी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।