Bhopal GRP News: भोपाल जंक्शन का आउटर यात्रा कर रही महिलाओं के लिए असुरक्षित

Share

Bhopal GRP News: एक ही दिन में झपटमारी की पांच वारदातों पर मुकदमे दर्ज, सोने—चांदी के जेवरात, नकदी, मोबाइल समेत चार लाख रुपए का माल छीना

Bhopal GRP News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन ​टीसीआई

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल जंक्शन से दर्जनों ट्रेने गुजरती है। इसमें निशातपुरा से भोपाल जंक्शन के बीच खासतौर पर रात दो बजे सुबह पांच बजे के तीन घंटे बेहद खतरनाक होते हैं। दरअसल, इस दौरान आउटर पर धीमी होने वाली ट्रेनों में घुसकर झपटमार कई महीनों से सिलसिलेवार दर्जनों वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP News) पुलिस ने चौबीस घंटों के भीतर में सिलसिलेवार हुई झपटमारी की पांच वारदातों में प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें सोने—चांदी के जेवरात, मोबाइल, नकदी समेत करीब चार लाख रुपए का माल है। सबसे ज्यादा झपटमारों ने एसी कोच को निशाना बनाया है। जिसमें क्षिप्रा एक्सप्रेस में दो महिलाएं शामिल है।

महिलाएं हुई झपटमारी की शिकार

भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) पुलिस के अनुसार अरुणा श्रीवास्तव (Aruna Shrivastav) पति एसके श्रीवास्तव उम्र 64 साल क्षिप्रा एक्सप्रेस (Shipra Express)  में यात्रा कर रही थी। वे परिवार के साथ उज्जैन (Ujjain) स्थित महाकाल लोक दर्शन करने आई थी। परिवार पश्चिम बंगाल के कोलकाता (Kolkata) में रहता है। दर्शन करके वापस लौटते वक्त ट्रेन (Train) जब संत हिरदाराम नगर से होते हुए भोपाल जंक्शन (Bhopal Junction) के बीच पहुंची तो झपटमारों ने उनसे पर्स (Purse) छीन लिया। उसके भीतर नकदी 20 हजार रुपए रखे थे। इसी तरह विभोर जैन (Vibhor Jain) ने भी चोरी का मामला दर्ज कराया है। वे भोपाल शहर के कोलार रोड (Kolar Road) में रहते है। पत्नी नेहा जैन (Neha Jain) के साथ जयपुर स्टेशन से रानी कमलापति की टिकट जयपुर—चैन्नई एक्सप्रेस (Jaipur–Chennai Express) में यात्रा कर रहे थे। उनका बैग (Bag) चोरी गया है। जिसमें उन्हें जयपुर में हुए कार्यक्रम में मिले उपहार के अलावा नकदी लिफाफे में मिली वह गायब है। सोने की चेन के अलावा करीब 25 हजार रुपए का माल चोरी गया है। उन्होंने कोच में ही सफर कर रही एक महिला पर शंका भी ​जाहिर की है। इसी तरह अंबेडकर नागपुर एक्सप्रेस (Ambedkar Nagpur Express) के एसी कोच बी—4 में झपटमारी की वारदात हुई है। इंदौर से मुलताई जा रही महिला का पर्स भोपाल जंक्शन के आउटर पर छीना गया। पर्स के भीतर तीन तोला वजनी सोने का कड़ा और ओप्पो कंपनी का मोबाइल और ढ़ाई हजार रुपए के अलावा महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो साल की मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जांच के नाम पर केस डायरी यहां—वहां भटकाई जाती है

इसी तरह गीता शर्मा (Geeta Sharma) के साथ भी क्षिप्रा एक्सप्रेस के एसी कोच बी-3 में झपटमारी की वारदात हुई। वे इंदौर (Indore) से ट्रेन (Train) में सवार हुई थी दुर्गापुर रेलवे स्टेशन (Durgapur Railway Station) उतरने के लिए। जब ट्रेन संत हिरदाराम नगर (Sant Hirdaram Nagar) से आगे निकली तो भोपाल जंक्शन से पूर्व वह धीमी हो गई थी। तभी एक लड़का भीतर घुसा और उनका बैग (Bag) छीनकर भाग गया। बैग में 20 हजार रुपए के अलावा मोबाइल (Mobile) रखा था। इसके अलावा कैंसर की दवा और चश्मा भी उसमें रखा था। झपटमारी की वारदात 7-8 मई की दरमियानी रात हुई थी। इससे पहले बदमाशों ने माया सिंह (Maya Singh) पति अरुण कुमार सिंह उम्र 52 साल को अपना निशाना बनाया था। वे इंदौर (Indore) जिले में रहती हैं। वह कामाख्या एक्सप्रेस (Kamakhya Express) के एस-2 कोच में पति अरुण कुमार सिंह (Arun Kumar Singh) के साथ सवार होकर बलिया से इंदौर जा रही थी। उनके साथ दो बेटे भी थे जो दूसरे कोच में सफर कर रहे थे। सीहोर जिले से पहले बकतल स्टेशन (Baktal Station) पर ट्रेन जब पहुंची तो एक व्यक्ति उनसे पर्स (Purse) छीनकर भाग गया। उस वक्त ट्रेन की रफ्तार काफी धीमी थी। पर्स में चांदी की चेन, नकदी 60 हजार रुपए, मोबाइल, यात्री टिकट, मेकअप का सामान भी था। यह घटना 27-28 अप्रैल की दरमियानी रात हुई थी। रिपोर्ट पहले इंदौर जीआरपी (Indore GRP) ने दर्ज किया था। लेकिन, घटना स्थल भोपाल का बताकर केस डायरी वापस भेज दी गई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: इंस्टाग्राम से खुला छेड़छाड़ का राज 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal GRP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!