Bhopal News: डीबी मॉल से तीन घंटे बाद घर लौटा परिवार तो बिखरा मिला अलमारियों के भीतर रखा सामान

भोपाल। सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत करीब 15 लाख रुपए का माल चोरी चला गया। चोरी की यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र में हुई है। चोरों ने लगभग तीन घंटे के भीतर मकान में चप्पे-चप्पे की तलाशी लेने के बाद माल समेटकर चंपत हो गए।
तिजौरी तोड़कर 12 तोला सोना किया चोरी
अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस ने बताया कि नरेंद्र सिंह पिता स्वगी्रय बृज बिहारी सिंह उम्र 45 साल खजूरी कला स्थित राजौरा फॉर्म हाऊस (Rajoura Farmhouse) में रहते हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हैं। नरेंद्र सिंह (Narendra Singh) 10 मई की रात लगभग आठ बजे डीबी मॉल (DB Mall) गए थे। उनके साथ पत्नी और बच्चे भी थे। वहां से रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे घर पहुंचे तो उन्हें मकान में लगा सेंटर लॉक टूटा मिला। भीतर पहुंचकर देखा तो सारा सामान चारों तरफ बिखरा था। अलमारियों के ताले और तिजौरी भी टूटी थी। जिसके भीतर सोने का हार, सोने का मंगलसूत्र, सोने के झुमके, काने की बाली, अंगूठी के अलावा नकदी दो लाख रुपए नहीं मिले। पीड़ित परिवार का कहना है कि घर से 12 तोला सोना चोरी गया है। अवधपुरी थाना पुलिस ने चोरी का मामला 10—11 मई की दरमियानी रात 140/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत 15 लाख रुपए बताई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।