Bhopal News: बंसल अस्पताल में हुई मौत 

Share

Bhopal News: पुलिस विभाग के रिटायर्ड एएसआई चलाते थे पान की गुमठी, हार्ट अटैक की संभावना जता रही पुलिस

Bhopal News
भोपाल मॉर्चुरी रुम— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। एमपी पुलिस के मैदानी कर्मचारियों की सैलरी और उनके वेलफेयर को लेकर कोई ठोस योजना सरकार की तरफ से नहीं की जाती है। इस बात के परिणाम गुरुवार को सामने एक बार फिर आ गए। दरअसल, सेवानिवृत्त राज्य और प्रशासनिक पुलिस सेवा अधिकारियों के फोरम बने हैं। लेकिन, छोटे कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति के बाद कोई संगठन प्रदेश में सक्रिय नहीं हैं। मामला पुलिस विभाग से ही जुड़ा है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र की है। यहां क्षेत्र में पान की गुमठी एक सेवानिवृत्त एएसआई चलाता था। उसको बेहोश होने के बाद बंसल अस्पताल ले जाया गया था। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

इस कारण हुए थे बेहोश

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस केे अनुसार घटना गुरुवार शाम हुई थी। मृतक रामनाथ तिवारी (ASI Ramnath Tiwari) पिता रामनिवास तिवारी उम्र 83 साल है। वे 1100 क्वार्टर गणेश मंदिर (Ganesh Mandir) के नजदीक रहते थे। घर के पास ही वे पान की गुमठी भी लगाते थे। वे पुलिस विभाग के एएसआई पद से रिटायर हुए थे। परिजन उन्हें बेहोश होने का पता चलने पर बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) लेकर पहुंचे थे। यहां पर डॉक्टर ने उन्हें शाम 6:15 बजे मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी पुलिस को बंसल अस्पताल के डॉक्टर आदित्य गौर (Dr Aditya Gaur) ने दी थी। हबीबगंज पुलिस मर्ग 06/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि रामनाथ तिवारी की हार्ट अटैक से मौत हुई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: समधी और उसके परिवार को पीटा
Don`t copy text!