Bhopal News: नौकरी की तलाश में आई थी राजधानी, इलाज के दौरान एम्स अस्पताल में मौत

भोपाल। दवा के धोखे में एक युवती ने जहर गटक लिया। उसकी इलाज के दौरान भोपाल एम्स अस्पताल में मौत हो गई। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की कटारा हिल्स थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को अभी तक कोई संदेहास्पद बातें पता नहीं चली है। हालांकि पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
सिर दर्द कर रहा था युवती का
कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार शिवानी विश्वकर्मा पिता अशोक विश्वकर्मा उम्र 31 साल लहारपुरा में स्थित कुम्हार मोहल्ला में रहती थी। हालांकि वह सीहोर (Sehore) जिले की रहने वाली है। शिवानी विश्वकर्मा (Shivani Vishwakarma) ने बीकॉम के बाद कंप्यूटर का कोर्स किया था। वह नौकरी की तलाश कर रही थी। मामले की जांच एएसआई राकेश सिंह परिहार (ASI Rakesh Singh Parihar) कर रहे हैं। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवती का 05 मई को सिर दर्द दे रहा था। उसको पेट दर्द के अलावा एलर्जी की शिकायत पहले से थी। जिसका इलाज भी परिजन कर रहे थे। उसने जल्दबाजी में जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद उसे भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS Hospital) में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान 06 मई को उसकी मौत हो गई। कटारा हिल्स पुलिस ने मर्ग 12/26 कायम कर लिया है।
मासूम की सीढ़ियों से गिरने के बाद मौत

इधर, अरेरा हिल्स (Arera Hills) स्थित रोशनपुरा के पास बडी मस्जिद के नजदीक हादसा हो गया। यहां एक घर में हिवा (Hiva) पिता अशफाक रहीम उम्र 6 साल सीढ़ियों से गिरकर जख्मी हो गई थी। दुर्घटना 05 मई सुबह साढ़े दस बजे हुई थी। उसको भोपाल एम्स अस्पताल में ले जाया गया था। वहां इलाज के दौरान 06 मई को उसकी मौत हो गई। अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने मर्ग 10/26 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।