Bhopal Cyber Fraud: तीन लाख रुपए से ज्यादा का फर्जीवाड़ा

Share

Bhopal Cyber Fraud: रिटायर्ड बैंक अधिकारी को कोरियर कंपनी का कर्मचारी बनकर भेजी थी लिंक

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रिटायर्ड एक बैंक कर्मचारी के साथ जालसाजों ने फर्जीवाड़ा किया है। उनसे कोरियर कंपनी का कर्मचारी बनकर जालसाजों ने धोखा दिया। यह मामला भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के टीटी नगर थाने में पहुंचा है। इसके अलावा एक अन्य महिला की भी सायबर फ्रॉड से जुड़ी शिकायत थाने में पहुंची है। जिसमें पीड़ित से पुलिस संपर्क कर रही है।

कोरियर ट्रेक करने का शुल्क बताकर भेजी लिंक

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार राजकुमार जायसवाल (Rajkumar Jaiswal) पिता किशोरी लाल जायसवाल उम्र 68 साल शास्त्री नगर (Shastri Nagar) में रहते हैं। वे भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से रिटायर्ड हुए हैं। उनका मुंबई से एक पार्सल (Parcel) आना था। जिसके लिए गुगल क्रोम में जाकर हेल्पलाइन नंबर उन्होंने 29 अप्रैल को सर्च किया। उस नंबर पर कॉल किया गया तो जालसाजों ने दो रुपए डालकर कोरियर ट्रेक करने का शुल्क बताकर लिंक भेजी। जिसको क्लिक करने के बाद उनके भारतीय स्टेट बैंक के दो अलग—अलग खातों से एक लाख, 98 हजार रुपए निकल गए। इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रीय हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज कराई। यह शिकायत दर्ज करने के बाद भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Crime) के जरिए मामला टीटी नगर थाने को भेजा गया। टीटी नगर थाना पुलिस ने 04 मई को इस मामले में जालसाजी का प्रकरण 265/26 दर्ज कर लिया है। इधर, टीटी नगर थाने में ही प्रीति साहू (Preeti Sahu) के साथ एक लाख, छह हजार 496 रुपए का सायबर फ्रॉड (Cyber Fraud) का मामला पहुंचा है। जिसके संबंध में पीड़ित को थाने बुलाया गया है। इस मामले में देर शाम तक प्रकरण दर्ज होने की बात पुलिस की तरफ से की जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जेल बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!