Bhopal Cop News: कुर्सी संभालते ही आधी रात थानों का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी

Share

Bhopal Cop News: पीड़ितों की सुनवाई तुरंत करने के अलावा कारोबारियों की मदद से प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने दिए निर्देश

Bhopal Cop News
थाने पहुंचे नवागत एसपी पंकज पांडे अधिकारियों से संवाद करते हुए।

भोपाल। एसपी देहात पंकज पांडे ने 04 मई को भोपाल देहात की कुर्सी संभाल ली। जिसके बाद वे रात को ही ईटखेड़ी और बैरसिया थाने (Bhopal Cop News) में निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाना में पदस्थ अधिकारियों और मैदानी कर्मचारियों से अपराधी और अपराध के तरीके को लेकर मंथन किया।

व्यापारियों के अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की चलाएंगे मुहिम

जानकारी के अनुसार पंकज पांडे (SP Pankaj Pandey) इससे पहले रायसेन (Raisen) जिले में पदस्थ थे। उन्होंने रामशरण प्रजापति (SP Ramsharan Prajapati) के स्थान पर कुर्सी संभाली है। पंकज पांडे ने बताया कि उन्होंने आकस्मिक निरीक्षण किया जरुर है लेकिन वह अपराध के तरीके को समझने के लिए ईटखेड़ी और बैरसिया थाने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि सभी थानों को सार्वजनिक स्थल पर कारोबार करने वाले व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए मुहिम चलाने बोला है। इसके लिए सभी थाना स्तर पर बैठक करके इसके लिए सार्थक पहल की जा रही है। एसपी ने बताया कि अमूमन कारोबारी अपने प्रतिष्ठान के हिसाब से कैमरा लगाते हैं। पुलिस थानों से कहा गया है कि उनका क्षेत्र प्रतिष्ठान के अलावा सड़क तक भी दिखे ऐसा करने के लिए बोला गया है। भोपाल देहात (Bhopal Dehat) क्षेत्र में सात थाने हैं। इससे पहले उन्होंने डीआईजी राजेश सिंह चंदेल (DIG Rajesh Singh Chandel) समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की थी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पहले वकील को मारी टक्कर फिर गाली दी 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!