MP Cop News: तत्कालीन एडीशनल सीपी गोस्वामी को वेल्फेयर ब्रांच की जिम्मेदारी

Share

 MP Cop News: लोढ़ा को एसटीएफ में डीआईजी का काम सौंपा गया, डीजीपी ने 11 अधिकारियों के काम बांटे

MP Cop News
एमपी पुलिस मुख्यालय भवन, फ़ाइल फोटो

भोपाल। राज्य सरकार की तरफ से पिछले दिनों आईपीएस के तबादले हुए थे। जिसमें डीआईजी समेत 11 एसपी को पुलिस मुख्यालय (MP Cop News) भेजा गया था। इन अधिकारियों को डीजीपी ने कार्य आवंटन कर दिया है। जिसमें भोपाल पुलिस कमिश्नर में तत्कालीन एडीशनल सीपी को वेल्फेयर ब्रांच में भेजा गया है। वहीं भोपाल रेल एसपी रहे राहुल कुमार लोढ़ा को एसटीएफ की महत्तवपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

इन्हें मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

डीजीपी कैलाश मकवाना (DGP Kailash Makwana) ने इस संबंध में 05 मई को आदेश जारी किए हैं। जिसमें डीआईजी अवधेश गोस्वामी (DIG Awadhesh Goswami) को वेल्फेयर के अलावा लेखा शाखा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल, पिछले साल ही लेखा शाखा ने मेडिकल बिल घोटाला पकड़ा था। इस फर्जीवाड़े में पीएचक्यू के ही बाबू फंसे थे। गोस्वामी 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी है। इससे पहले वे भोपाल पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में एडीशनल सीपी कानून-व्यवस्था की बड़ी जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसी बैच के अधिकारी प्रशांत खरे (DIG Prashant Khare) को सीआईडी शाखा में डीआईजी बनाया गया है। जबकि 2009 बैच के अधिकारी मनीष अग्रवाल को ट्रेनिंग ब्रांच में भेजा गया है। डीजीपी ने 2010 बैच की आईपीएस अधिकारी किरण लता केरकेट्टा (DIG Kiran Lata Kerketta) को कम्पलेंट तो मनोज कुमार राय (DIG Manoj Kumar Rai) को सिलेक्शन एंड रिक्रूमेंट में डीआईजी बनाया गया है। महिला सुरक्षा शाखा में डीआईजी 2011 बैच की अधिकारी सिमाला प्रसाद (DIG Simala Prasad) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी बैच के राहुल कुमार लोढ़ा (DIG Rahul Kumar Lodha) भी है। एसएएफ में 2012 बैच के आईपीएस शिवदयाल को भेजा गया है। आदेश के अनुसार 2016 बैच के एसपी मनीष खत्री (SP Manish Khatri) को सीआईडी शाखा में एआईजी तो रामशरण प्रजापति (SP Ramsharan Prajapati) को चयन एवं भर्ती में एआईजी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रजापति इससे पहले भोपाल देहात एसपी थे। उनके कर्मचारियों के साथ विवाद और वायरल वीडियो के चलते कुर्सी से हटाया गया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मंगेतर की मौत से दुखी युवती ने फांसी लगाई

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!