Bhopal GRP News: भोपाल रेलवे स्टेशन से पहले आऊटर पर फिर छीना मोबाइल

Share

Bhopal GRP News: झेलम एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार यात्री को बदमाशों ने बनाया निशाना

Bhopal GRP News
भोपाल जीआरपी थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। राजधानी के मुख्य स्टेशन और निशातपुरा रेलवे स्टेशन के बीच सक्रिय झपटमारों ने फिर एक यात्री का मोबाइल छीन लिया। वारदात (Bhopal GRP News)  झेलम एक्सप्रेस में सवार यात्री के साथ आधी रात को हुई थी। भोपाल जीआरपी पुलिस ने इस मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।

आऊटर पर धीमी थी ट्रेन तभी छीना मोबाइल

भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP News) पुलिस के अनुसार पुणे से झांसी के बीच चलने वाली 11077 झेलम एक्सप्रेस (Jhelum Express) में रविन्द्र कुमार (Ravindra Kumar) सफर कर रहे थे। वह जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे। वह गेट पर खड़े होकर परिजनों से फोन पर बातचीत कर रहे थे। उस वक्त ट्रेन (Train) को आऊटर पर धीमा किया गया था। तभी बदमाश आया और उसने झपट्टा मारकर ओप्पो कंपनी का मोबाइल (Mobile) छीन लिया। उसी मोबाइल में कवर के भीतर इंद्राणी बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Indrani, Bank of Maharashtra) का 50 हजार रुपए का चेक भी रखा था। पुलिस ने छीने गए मोबाइल की कीमत 26 हजार रुपए बताई है। झपटमारी की यह वारदात 3 मई की रात को हुई थी। भोपाल जीआरपी ने इस मामले में 04 मई को प्रकरण दर्ज किया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal GRP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग की मौत
Don`t copy text!