Bhopal News: पहले वकील को मारी टक्कर फिर गाली दी 

Share

Bhopal News: घटना के वक्त पैदल थे, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया,

Bhopal News
हबीबगंज थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। जिला अदालत में विधिक कार्य करने वाले एक व्यक्ति को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। उन्होंने जब विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता भी की गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह पता लगा रही है पुलिस

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 16 अप्रैल की शाम लगभग पौने छह बजे हुई थी। जिसमें जख्मी सचिन कुमार (Sachin  Kumar)पिता स्वर्गीय अशोक कुमार  उम्र 46 साल है। उन्होंने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। सचिन कुमार पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित कल्पना नगर (Kalpna nagar) में रहते हैं। सचिन कुमार पैदल जा रहे थे तो उन्हें बाइक एमपी—04—यूबी—0299 ने टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक सवारों ने उनके साथ गाली—गलौज की। मामले की जांच एसआई प्रदीप गुर्जर कर रहे है। पुलिस ने 208/24 धारा 279/337/294/34 (लापरवाही से वाहन चलाना, सड़क दुर्घटना में जख्मी करना, गाली—गलौज और एक से अधिक आरोपी का मुकदमा) दर्ज किया। पुलिस वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नशे में धुत्त पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी मारी
Don`t copy text!