Bhopal News: दर्द होने पर मासूम ने पड़ोसी जिसे नाना बोलती थी उसकी हरकतों का किया खुलासा

भोपाल पांच साल की एक बच्ची के साथ ज्यादती की गई। आरोपी पड़ोसी है जिसकी उम्र 75 साल है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की हबीबगंज थाना पुलिस कर रही है। पीड़िता प्ले स्कूल में पढ़ाई करती है। उसके पिता सेना में अधिकारी हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
आरोपी के घर खेलने गई थी मासूम
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्ची की उम्र पांच साल हैं। आरोपी पड़ोसी है जिसकी नातिन के साथ पीड़ित बच्ची खेलने जाती थी। दो दिन पहले वह उसके पास गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ ज्यादती की थी। घर पहुंचने पर उसे पीड़ा हुई तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया। आरोपी को वह नाना कहकर बुलाती थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ ज्यादती और पॉक्सो एक्ट की धारा लगाई गई है। आरोपी पूर्व में वकालत का काम करता था। इधर, बच्ची के मेडिकल में ज्यादती की पुष्टि हुई है। वह काफी तनाव में चल रही है। जिस कारण उसे मनोचिकित्सक के पास भी परिजन ले गए हैं। वारदात की पुष्टि करते हुए हबीबगंज एसीपी उमेश तिवारी (ACP Umesh Tiwari) ने बताया कि इस मामले की चार्जशीट एक पखवाड़े के भीतर में उनकी निगरानी में तैयार करके जिला कोर्ट में पेश की जाएगी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।