Bhopal Property Fraud: जेल में बंद कॉलोनाइजर के खिलाफ दर्ज हुआ जालसाजी का प्रकरण

Share

Bhopal Property Fraud : दो मंजिला भवन और भूखंड बेचने के नाम पर दर्जनों पीड़ितों के करोड़ों रुपए हड़पे

Bhopal Property Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मकान और प्लॉट के सपने दिखाकर फर्जीवाड़ा करने वाले एक कॉलोनाइजर के खिलाफ भोपाल (Bhopal Property Fraud) शहर की निशातपुरा थाना पुलिस ने फिर एक नया जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया है। इस कॉलोनाइजर के तीन साझेदार हैं। जिसमें एक साझेदार पूर्व से जेल में बंद हैं। आरोपियों ने दर्जनों लोगों के साथ करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़ा किया है।

नगर निगम में बंधक मकानों को बेचा

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय सर्वेश दर्डा (Sarvesh Darda) कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। वे गांधी नगर (Gandhi Nagar) स्थित मैपल ट्री (Maple Tree) कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने 2009 में अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर दो मंजिला मकान और फ्लैट खरीदा था। जिसके एवज में अनुबंध के अनुसार 55 लाख रुपए का भुगतान उन्होंने कर दिया था। मकान स्कॉटिश गार्डन (Scottish Garden) कॉलोनी में लिया गया था। यह कॉलोनी जग प्रकाश ममतानी, दीपक और अशोक गोयल बना रहे थे। तीनों की नीहो कंस्ट्रक्शन (Niho Construction) नाम की कंपनी हैं। लोगों को आकर्षित करने के लिए आरोपियों ने दो नमूने के तौर पर मकान भी बनाए थे। इसमें दो मंजिला मकान की कीमत 25 लाख रुपए थी। आरोपियों ने जिस प्लॉट को सर्वेश दर्डा के रिश्तेदारों को बेचा वह सुरक्षा कारणों के चलते नगर निगम (Nagar Nigam) में बंधक था। उसे तब तक आरोपी नहीं बेच सकते थे जब तक वह कॉलोनी का पूरी तरह से निर्माण नहीं कर देते। यह जानते हुए भी उन्होंने प्लॉट का अनुबंध कर लिया था। मामले की जांच एसआई राजेंद्र सोलंकी (SI Rajendra Solanki) कर रहे हैं। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि जगप्रकाश ममतानी (Jag Prakash Mamtani) गुजरात का रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी दिल्ली में रहता है। अभी दोनों आरोपी पहले दर्ज प्रकरण के अलावा नए प्रकरण में भी आरोपी है। जबकि तीसरा पार्टनर अशोक गोयल (Ashok Goyal) है जो शहर का भूमाफिया भी है। आरोपी जग प्रकाश ममतानी, दीपक और अशोक गोयल पर वर्ष 2014 में भी धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। जग प्रकाश ममतानी को गांधी नगर से गिरफ्तार किया गया था। निशातपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 374/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस उसके फरार साथी दीपक और अशोक गोयल की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मधुर कोरियर के कार्टन चोरी

 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Property Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!