Bhopal News: कार वॉशिंग सेंटर में युवक को पीटा

Share

Bhopal News: मालिक के कहने पर अप्रशिक्षित पीड़ित से बनने आई कार अन्य वाहनों से टकराने पर हुआ था विवाद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल।  कार वॉशिंग सेंटर में एक युवक के साथ मारपीट की गई। उसे शक है कि जिसने पीटा वह कार के मालिक थे। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र का है। उनका वाहन एक दिन पहले ही अन्य वाहनों से टकरा गया था। उस वाहन को चलाने के लिए कार वॉशिंग सेंटर के संचालक ने बोला था। जबकि उसे कार चलानी नहीं आती थी यह संचालक जानता था।

लापरवाही से टकरा गई थी कार

कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस के अनुसार निश्चय विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय गिरीराज विश्वकर्मा उम्र 19 साल गेहूंखेड़ा स्थित अमराई में रहता है। वह राहुल की कार वॉशिंग सेंटर (Car Washing Center) में मजदूरी करता है। निश्चय विश्वकर्मा (Nishchay Vishwakarma) को 1 मई को राहुल ने कार धुलने के लिए प्लेटफॉर्म पर लगाने बोला। उसने बोला कि उसे कार (Car) चलाना नहीं आती। इसके बावजूद उसे कार की स्टियरिंग दी गई। उसने लापरवाही से दो कार में टक्कर मार दी। जिस कार से हादसा हुआ उसमें दस हजार रुपए का काम निकल आया। जिसका भुगतान करने के लिए वह तैयार भी हो गया। लेकिन, अगले दिन उसी कार से संबंध रखने वाले व्यक्तियों ने आकर जमकर मारपीट करते हुए उसे धमकाया। यह सबकुछ वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। घर पहुंचकर उसने यह बात अपनी मां को बताई। जिसके बाद वह उसको लेकर को थाने पहुंच गई। उसके साथ जिन दो युवकों ने मारपीट की है उनके नाम वह नहीं जानता हैं। कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने प्रकरण 134/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई महेश कुमार मांझी (SI Mahesh Kumar Manjhi)  कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!