Bhopal News: एम्स अस्पताल में एक सप्ताह से भर्ती, जिसने अस्पताल पहुंचाया उसने दर्ज कराया मुकदमा

भोपाल। भीमराव अंबेडकर सेतु में एक तेज रफ्तार कार ने मोटर साइकिल सवार को टक्कर मार दी। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के एमपी नगर थाना क्षेत्र मेें हुआ है। हादसे में जख्मी युवक एक सप्ताह से भोपाल एम्स अस्पताल में बेसुध हैं। वहीं उसे अस्पताल में पहुंचाने वाले युवक की शिकायत पर एमपी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक जिस कार ने टक्कर मारी उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
शरीर में आई हैं गंभीर चोट
एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार हादसा 30 अप्रैल को हुआ था। जख्मी सड़क पर जब तड़प रहा था तो वहां राजा चढार पिता हरगोविंद चढार उम्र 21 साल मौके पर पहुंचा था। वह बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित छावनी पठार में रहता है। राजा चढार (Raja Chadhar) ने जख्मी के मोबाइल से परिजनों को फोन करके दुर्घटना की जानकारी भी दी थी। इसके बाद वह उसे भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS Hospital) लेकर पहुंचा। जख्मी का नाम गुरुप्रीत है। उसके सिर के अलावा शरीर में कई अन्य जगह पर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। यह बात पता चलने पर वह 06 मई को थाने में पहुंचा और जख्मी के स्थान पर उसने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्रकरण 179/26 दर्ज कराया। पुलिस को जांच में पता चला है कि टक्कर मारने के बाद कार चालक बागसेवनिया की तरफ भागा था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।