Bhopal Court News: रेप केस में हुआ शादी करने का समझौता

Share

Bhopal Court News: आरोपी मुकरा तो पीड़िता छह साल बाद फिर थाने पहुंची, अदालत ने दिया आदेश

Bhopal Court News
भोपाल जिला अदालत—फाइल फोटो

भोपाल। पुलिस ने बलात्कार का एक मामला दर्ज किया है। जिसकी पीड़िता ने छह साल पहले उसी थाने में प्रकरण दर्ज कराया था। उस मामले के आरोपी ने पीड़िता से शादी करने का झांसा देकर समझौता कर लिया था। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र का है। अब वह अपने पुराने वादों से मुकर गया और चार साल तक पीड़िता को झांसा देता रहा। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से इंकार किया तो वह अदालत पहुंची थी। जिसके बाद पुलिस को इस संबंध में कार्रवाई करने के आदेश जारी हुए।

शादी करने का झांसा देता रहा

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 31 साल है जो कि गैस राहत कॉलोनी (Gas Rahat Colony) में रहती है। उसने 2020 में बलात्कार का मुकदमा सलमान अहमद (Salman Ahemad) के खिलाफ दर्ज कराया था। इस प्रकरण में उसे सजा मिलती उससे पहले उसने न्यायालय के बाहर पीड़िता से समझौता कर लिया। उसका कहना था कि वह उसको पत्नी का दर्जा देगा और शादी करेगा। इसके बाद वह चार साल तक आजकल की तारीख देकर शादी करने का झांसा देता रहा। आरोपी 10 जून, 2024 को उसके घर आया था। उसके साथ बहन असमा भी थी। उसने शादी की तारीख तय करने का झांसा दिया। इसके बाद बहन चली गई। फिर उसने पीड़िता के साथ बलात्कार किया। आरोपी शादी करने का झांसा देता रहा। जब उसकी बात नहीं मानी तो वह थाने में प्रकरण दर्ज करने पहुंच गई। यहां पुलिस ने यह बोलकर उसके आवेदन को लेने से अस्वीकार कर दिया कि वह पूर्व में समझौता कर चुकी है। जिस कारण वह जिला अदालत पहुंची और उसने परिवाद दाखिल किया। जिसकी सुनवाई के बाद भोपाल कोर्ट (Bhopal Court) ने निशातपुरा पुलिस को प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए। निशातपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 391/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में असमा के अलावा सलमान अहमद को आरोपी बनाया है। पुलिस का कहना है कि असमा को प्रकरण में मदद करने का आरोपी बनाया है। इस संबंध में एफआईआर के साथ जांच प्रतिवेदन पुलिस की तरफ से न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Corrupt Cop Officer News: भैंस चोरी के संदेही को छोड़ने के लिए मोलभाव

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Court News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!