Bhopal News: हमलावरों में शामिल तीन व्यक्तियों के नाम सामने आए, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। बागसेवनिया स्थित कलारी के नजदीक अपने साथियों के साथ बैठे दो युवकों के सिर पर हॉकी से वार करके बुरी तरह से लहुलूहान कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया इलाके की है। पीड़ितों का हमलावरों के साथ गाली-गलौज करने को लेकर पहले कहासुनी हुई थी। जिसके बाद उसने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। पुलिस को हमले में शामिल तीन आरोपी युवकों के बारे में जानकारी मिली है।
सिर पर किया हॉकी से वार
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार अनिकेत बाठोरे (Aniket Bathore) पिता प्रकाश बाठोरे उम्र 25 साल बागमुगालिया में रहता है। वह प्रायवेट ड्रायवरी का काम करता है। अनिकेत बाठोरे 11 मई की रात लगभग 11 बजे बागमुगालिया कलारी के पास पुलिया पर बैठा हुआ था। तभी आशिमा मॉल (Ashima Mall) की तरफ से पैदल आ रहे लड़कों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरु कर दी। उसके शामिल एक आरोपी निखिल ने फोन लगाया और अपने दोस्तों को बुलाया। इसलिए पीड़ित को उसका नाम पता चल सका। इसके बाद उसके साथी हॉकी और डंडा लेकर आए। पीड़ित के साथ पुलिया पर बैठे दीपक वाल्मिक (Deepak Walmik) को निखिल ने हॉकी से सिर पर वार किया। जबकि दूसरे आरोपी आकाश गायकवाड़ (Akash Gayakwad) ने पीड़ित के दूसरे दोस्त आकाश नायक (Akash Nayak) के सिर पर वार किया। हमलावरों में शामिल तीसरा आरोपी प्रेम केदार (Prem Kedar) भी है। बागसेवनिया थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 292/26 दर्ज कर लिया है। अभी हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।