Bhopal News: वर्किंग वुमन से दिनदहाड़े मंगलसूत्र छीनने की कोशिश

Share

Bhopal News: पुलिस को शंका हुई, इसलिए दो दिन जांच के बाद दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। कामकाजी महिला से मंगलसूत्र झपटने की दिनदहाड़े कोशिश की गई। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा इलाके में हुई थी। पुलिस ने दो दिन जांच के बाद अब प्रकरण दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले है। लेकिन, उसमें बाइक सवार का नंबर नहीं दिख पा रहा है।

पीछा करने पर ही हो गया था शक

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार विनीता घोरगे पति राजा घोरगे उम्र 31 साल बस्ती में रहती है। वह घरों में काम करने जाती है। घटना 9 मई की दोपहर लगभग एक बजे हुई थी। विनीता घोरगे (Vineeta Ghorge) बंगलों से काम निपटाकर पैदल अपने घर जा रही थी। उसी दौरान एक बाइक (Bike) सवार उसके पीछे—पीछे चल रहा था। उसको शंका हो गई थी। इसलिए उसने गले में पहने मंगलसूत्र को छुपाने के लिए दुपट्टा डाल लिया। इसके बाद झपटमार उसके पास से निकल गया। कुछ दूर जाकर वह वापस पलटा और उसके नजदीक आकर गले में हाथ डालकर मंगलसूत्र छीनने की कोशिश करने लगा। यह घटना कृष्ण विला कॉलोनी (Krishna Villa Colony) के सामने हुई थी। पीड़ित महिला रात को पति के आने पर उसी रात थाने पहुंची थी। लेकिन, पुलिस ने अंधेरा होने के कारण घटना स्थल का निरीक्षण करके लौट आई थी। अगले दिन सीसीटीवी कैमरा देखा तो लूट के प्रयास का मामला दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस ने 12 मई की शाम लगभग साढ़े पांच बजे झपटमारी के प्रयास का प्रकरण 194/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हवलदार नीलेंद्र तिवारी (HC Nilendra Tiwari) कर रहे हैं। वारदात करने का प्रयास करने वाला संदेही एक है जो बाइक पर सवार था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एक लाख रुपए के वाहन चोरी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!