Bhopal News: प्रॉपर्टी डीलर के सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बटोर ले गए बदमाश

भोपाल। पुलिस गश्त की पोल एक बार फिर चोरों ने खोल दी। अवधपुरी के बाद अब भोपाल (Bhopal News) शहर के कजलीखेड़ा में स्थित मकान पर चोरों ने धावा बोला। यहां से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत लाखों रुपए का माल चोर बटोर ले गए हैं। जिस मकान में वारदात हुई वह प्रॉपर्टी डीलर का है।
ससुराल गया हुआ था परिवार
कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस के अनुसार प्रमोद कापसे पिता रामाजी कापसे उम्र 37 साल प्रियंका नगर (Priyanka Nagar) में रहते हैं। वे प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। जबकि पत्नी भारती कापसे नौकरी करती हैं। प्रमोद कापसे (Pramod Kapse) मकान में ताला लगाकर 6 मई को शिवाजी नगर स्थित ससुराल चले गए थे। उनके पड़ोस में रुबीना खान (Rubina Khan) रहती हैं। उन्होंने 12 मई की सुबह फोन करके बताया कि उनके मकान का ताला टूटा दिख रहा है। जिसके बाद वे घर पहुंचे तो मकान का हर हिस्से का सामान अस्त-व्यस्त था। मकान से दो मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, कान के दो जोड़ी झाले, पांच सोने की अंगूठियां, एक सोने का लॉकेट, एक छोटा पैंडेंट, चांदी की एक जोड़ी पायल, नाक की नथ के अलावा 30 हजार रुपए नकदी चोरी गए। कजललखेड़ा थाना पुलिस ने चोरी का मामला 142/26 दर्ज कर लिया है। लेकिन, संपत्ति की कुल कीमत अभी नहीं बताई गई है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले अवधपुरी (Awadhpuri) स्थित राजौरा फार्म (Rajaura Farmhouse) के पास से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत 15 लाख रुपए का माल चोरी गया था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।