Bhopal News: दोस्त को आत्मघाती कदम उठाने से पहले मोबाइल पर भेजा था मैसेज, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

भोपाल। पारिवारिक कलह के चलते एक प्रायवेट स्कूल की टीचर ने अपने हाथ की नस काटकर खुदकुशी कर ली। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की अशोका गार्डन थाना पुलिस कर रही है। जिसको शुरुआती जांच में माता-पिता के घरेलू कलह के चलते परेशान होने के बारे में सुराग मिले हैं। हालांकि किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण आत्महत्या की ठोस वजह अभी पता नहीं चल सकी है।
दोस्त को भेजा था सुसाइड करने का मैसेज
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार ख्याति जैन पिता महेंद्र जैन उम्र 19 साल वर्धमान ग्रीन कॉलोनी (Vardhman Green Colony) में किराए से रहती थी। उसके मामा भी भोपाल में रहते हैं। ख्याति जैन (Khyati Jain) एक प्रायवेट स्कूल में टीचर थी। वह मूलत: सीहोर (Sehore) जिले के रहने वाली थी। उसने 11 मई की दोपहर अपने साथ स्कूल के एक दोस्त तनिष्क चंद्रवंशी (Tanishq Chandravanshi) को मोबाइल (Mobile) पर खुदकुशी करने के लिए मैसेेज भेजा था। जिसकी जानकारी उसने परिजनों के अलावा पुलिस को भी दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा तोड़ना पड़ा। भीतर पुलिस ने देखा कि बाएं हाथ की नस कटी हुई है। चाकू नजदीक पड़ा हुआ था और पास में एंड्रायड मोबाइल था। उसमें पैटर्न लॉक होने के कारण उसे खोला नहीं जा सका। अशोका गार्डन पुलिस ने 11 मई की रात मर्ग 29/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच एएसआई बोहरन सिंह (ASI Bohran Singh) कर रहे हैं। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना के वक्त ख्याति जैन की मां वर्षा जैन (Varsha Jain) सीहोर जिले के सोनकच्छ में गई हुई थी। इसके अलावा उसके माता-पिता के बीच दांपत्य जीवन कुशल नहीं चल रहा था। पति-पत्नी एक दशक से अलग रहते थे। जिस कारण वह काफी तनाव में रहती थी। हालांकि परिजन शोकाकुल होने के कारण अभी ठोस तथ्य सामने नहीं आए हैं। पुलिस ने पीएम के बाद शव भोपाल में रहने वाले मामा को सौंप दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।