Bhopal News: खिड़की की ग्रिल काटकर जेवरात से भरा लॉकर चोरी

Share

Bhopal News: कंपनी से रिटायर्ड ससुर ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, संपत्ति की कीमतों पर पुलिस ने चुप्पी साधी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सूने मकान की खिड़की की ग्रिल काटकर भीतर घुसे चोर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात बटोर ले गए। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद इलाके की है। हालांकि पुलिस ने अभी चोरी गई संपत्ति के मामले में कोई खुलासा नहीं किया है। चोरी गए जेवरात महिला के हैं जिनके ससुर ने थाने में प्रकरण दर्ज कराया है।

ग्रिल काटकर भीतर घुसे चोर

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार वीरेंद्र मिश्रा पिता स्वर्गीय शिवप्रसाद मिश्रा उम्र 66 साल इंडस टाउन (Indus Town) फेज-4 में रहते हैं। वे रेलवे के लिए कांक्रीट स्लीपर बनाने वाली एसपीएल कंपनी (SPL Company) से रिटायर्ड हैं। वीरेंद्र मिश्रा (Virendra Mishra) ने पुलिस को बताया कि वे 12 मई को मकान में ताला लगाकर पत्नी चित्रा मिश्रा (Chitra Mishra) के साथ बहू रितु मिश्रा को भोपाल रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। बहू रतलाम जाने के लिए जोधपुर एक्सप्रेस में सवार हुई थी। वहां से दंपति मीनाल रेसीडेंसी के नजदीक दुर्गेश विहार (Durgesh Vihar) में रहने वाली बेटी प्रिया मिश्रा (Priya Mishra) के पास चले गए थे। दंपति उनके ही घर ठहर गया था। इसी बीच 14 मई को उनके पड़ोसी प्रीत सिंह (Preet Singh) ने बताया कि उनके घर में चोरी हो गई है। वे घर आए तो देखा कि खिड़की की ग्रिल काटकर चोर भीतर घुसे थे। जिसके बाद गोदरेज कंपनी का लॉकर (Locker) भी नहीं मिला। उसके भीतर उनकी रतलाम गई बहू के कीमती सोने-चांदी के जेवरात थे। पुलिस का कहना है कि अभी परिवार ने उनको संपत्ति से संबंधित जानकारी नहीं दी है। मिसरोद थाना पुलिस ने प्रकरण 251/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपियों के बारे में सुराग जुटाने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी का कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!