Bhopal News: चरित्र संदेह पर पत्नी को चाकू मारकर किया जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: बच्चों को अपने साथ लेकर फरार हुआ आरोपी, महिला की हालत गंभीर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। चरित्र संदेह को लेकर एक व्यक्ति ने चाकू से कई वार करके पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की खजूरी सड़क थाना पुलिस कर रही है। महिला की चीख-पुकान सुनकर पहुंचे आस-पास के लोगों को आते देखकर आरोपी अपने बच्चों को साथ लेकर भाग गया। हमले में जख्मी महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर, कोहेफिजा इलाके में भी चाकू मारकर जानलेवा हमला किया गया है।

पत्नी को जख्मी कर बच्चों को लेकर भागा

खजूरी सड़क थाना पुलिस के अनुसार हमले में कुंती बाई नाथ पति पर्वत नाथ उम्र 33 साल गंभीर रुप से जख्मी है। वह 12 मई की सुबह साढ़े छह बजे शौच करने गईं थी। तभी उसका पीछा करते हुए पति पर्वत नाथ भी पहुंच गया। उसने राजीव नगर खदान के पास उसके पेट, पीठ और गर्दन पर चाकू से कई वार किए। जिस कारण कुंती बाई नाथ जान बचाने भागी। उसने शोर मचाकर लोगों से मदद भी मांगी। आरोपी इसके बाद अपने घर पहुंचा और बच्चों को उठाकर भाग गया। जख्मी महिला को गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने प्रकरण 150/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हवलदार राहुल गुरु की तरफ से की जा रही है। इधर, मोहम्मद युसूफ खान पिता रिजवान उल्लाह उम्र 26 साल को चाकू मारा गया। वह खानूगांव में रहता है और प्रायवेट काम करता है। उसकी अरशद बब्बा उर्फ समीर से रंजिश चल रही है। उसने ही फोन करके मोहम्मद युसूफ खान को बातचीत करने के बहाने झंडा चौक पर बुलाया था। आरोपी के साथ अब्दुल्ला फारुखी और उसके दो अन्य साथी भी थे। कोहेफिजा थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण 262/26 दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई अंतराम यादव कर रहे हैं। आरोपी हमले के बाद से फरार हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चलती बाइक में छात्र को पैर मारकर किया हमला

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!