Bhopal News: रिटायर्ड डीजे की बहू ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Share

Bhopal News: सेना में तैनात मेजर भाई ने परिजनों पर सुनियोजित तरीके से हत्या करने का आरोप लगाया,मामले की जांच करेंगें सहायक पुलिस आयुक्त, शव का पीएम वीडियो रिकॉर्डिंग करके हुआ

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। राजधानी के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में तैनात रहीं रिटायर्ड डिस्ट्रिक्ट जज गिरबाला सिंह (Retired District Judge Girbala Singh) की बहू ट्विशा शर्मा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स इलाके में स्थित उनके निज निवास पर हुई। मामला नव विवाहिता की मौत से जुड़ा है। इसलिए प्रकरण की जांच एसीपी रजनीश कश्यप कौल (ACP Rajnish Kashyap Kaul) की तरफ से की जाएगी। इधर, ट्विशा के सेना में तैनात मेजर भाई हर्षित शर्मा ने सोची-समझी रणनीति के तहत हत्याकांड बताया है।

डेटिंग एप के जरिए हुई थी पहचान

इस संबंध में पीड़ित परिवार ने पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) से भी पीड़ित परिवार ने पत्राचार किया है। इससे पहले मेजर हर्षित शर्मा (Major Harshit Sharma) ने बेहद भावुक ट्वीट सोशल मीडिया पर किया था। जिसके बाद यह मामला मीडिया तक पहुंचा। इससे पहले मामले की जांच कर रही कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस ने चुप्पी साध रखी थी। खुदकुशी करने वाली 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) नोयडा की रहने वाली थीं। उसकी समर्थ सिंह (Samarth Singh) से डेटिंग एप के जरिए 2024 में पहचान हुई थी। जिसके बाद गिरबाला सिंह के पुत्र का विवाह परिवार की सहमति से दिसंबर, 2025 में संपन्न हुआ। ट्विशा शर्मा शादी से पहले नौकरी करती थी। वह कटारा हिल्स में आकर रहने लगी। उसे मंगलवार रात 11 बजे फांसी के फंदे से उताकर समर्थ सिंह और गिरबाला सिंह अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां डॉक्टरों ने ट्विशा को मृत घोषित करके पुलिस को खबर कर दी थी। पुलिस कमिश्नर को लिखे पत्र में भाई ने कहा है कि बहन के साथ रात दस बजे तक बातचीत हुई थी। उसने बताया था कि उसे मानसिक प्रताड़नाएं ससुराल में मिल रही है। उसने नोयडा लौटने की इच्छा भी जताई थी। इसलिए उसका ट्रेन से लौटने के लिए आरक्षण भी कराया गया था। जब यह बातचीत चल रही थी तभी पति समर्थ सिंह उसके कमरे में आ गया था। फोन कटने के कुछ देर बाद उसकी सास ने फोन करके उसकी फांसी लगाने की जानकारी दी थी। परिजनों का कहना है कि उसे नौकरी छोड़ने के बाद अपमानित किया जाता था। जबकि वह एक निजी कंपनी में अच्छी नौकरी करती थी। वह जब गर्भवती हुई तो उसे भी मुद्दा बनाकर प्रताड़ित किया जाता था। जिस कारण उसका जबरिया गर्भपात भी कराया गया। पति आरोप लगाता था कि यह बच्चा उसका नहीं हैं। जिस कारण वह काफी सदमे में चल रही थी। इधर, पुलिस ने घटना स्थल का परीक्षण करा लिया है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने मर्ग 13/26 दर्ज कर लिया है। जांच के लिए ट्विशा का मोबाइल (Mobile) जब्त किया गया है। शव भोपाल एम्स (Bhopal AIIMS) में पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Corona News: कोरोना के तीन नए केस भोपाल में मिले

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!