Bhopal Cyber Fraud: अलग-अलग तकनीक अपनाकर जालसाजों ने सवा तेरह लाख रुपए खातों से दूसरे जगह कर लिए ट्रांसफर

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान अलग-अलग पांच व्यक्तियों के साथ सायबर फ्रॉड की हुई घटनाओं में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें चार मुकदमे भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के रोड थाने ने और एक प्रकरण बागसेवनिया थाना पुलिस ने दर्ज किया है। यह सारे प्रकरण राष्ट्रीय स्तर पर शुुरु की गई ई-एफआईआर के तहत दर्ज की गई है। जिसमें रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर समेत पांच व्यक्तियों के अलग-अलग खातों से सवा तेरह लाख रुपए निकाल लिए गए हैं।
पासबुक में एंट्री कराने पर खुला राज
कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार डॉक्टर बलवान सिंह पिता स्वर्गीय प्राण सिंह उम्र 81 साल सीआई पार्क (CI Park) में रहते हैं। वे आदिम जाति कल्याण विभाग (Tribal Welfare Department) से रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर हैं। उनका भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में खाता है। डॉक्टर बलवान सिंह (Dr Balwan Singh) ने पासबुक में अप्रैल, 2026 में एंट्री कराई थी। तब उन्हें पता चला कि उनके खाते से तीन अलग-अलग समय में एक लाख, दो हजार रुपए निकाले गए हैं। यह रकम आलोक सिंह के खाते में ट्रांसफर हुई थी। जिसके संबंध में उन्हें भी कोई जानकारी नहीं थी। इसी तरह प्रियंका मीना (Priyanka Meena) पति गौरव कुमार मीना उम्र 35 साल के भारतीय स्टेट बैंक खाते से तीन लाख, 90 हजार, दो सौ रुपए निकल गए। वह मूलत: गुना (Guna) जिले की रहने वाली है। फिलहाल पति गौरव कुमार मीना (Gaurav Kumar Meena) के साथ सागर ग्रीन हिल्स कॉलोनी (Sagar Green Hills Colony) में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि दिसंबर, 2025 में इंस्टाग्राम में घर बैठे एक लाख रुपए कमाए का एक विज्ञापन देखा था। उसमें संपर्क करने पर हूरा टेक्नॉलॉजी प्रायवेट लिमिटेड कंपनी (Hoora Technology Private Limited) बताकर उन्हें निवेश करने का लालच दिया गया। कंपनी ने कार वॉश फ्रेचायजी बताकर दो किस्त में चार लाख एक हजार रुपए ऐंठ लिए। लेकिन, कंपनी ने कोई काम तो दूर संपर्क करने में ठोस जवाब भी नहीं दिया।
वयोवृद्ध को एमपीईबी का कोड बताकर चार लाख रुपए निकाल लिए
इसी तरह कोलार रोड थाना पुलिस ने तीसरा प्रकरण सरिता वर्मन (Sarita Verman) पिता स्वर्गीय आरएम वर्मन की शिकायत पर 271/26 दर्ज किया। उनसे जालसाजों ने एक लाख, 20 हजार रुपए ऐंठ लिए। यह घटना अप्रैल, 2026 में हुई थी। चौथी एफआईआर सी-सेक्टर निवासी सोनाली साहू (Sonali Sahu) ने दर्ज कराई है। उनसे जालसाजों ने अप्रैल, 2024 में चार लाख, 23 हजार, 450 रुपए ऐंठ लिए। इधर, शिवचरण करोडे (Shivcharan Karode) पिता स्वर्गीय रामगोपाल करोड़े उम्र 67 साल की शिकायत पर बागसेवनिया (Bagsewania) थाने में जालसाजी का प्रकरण 295/26 दर्ज किया गया है। वे पेवलवे कॉलोनी फेज-1 में रहते हैं। उनके पास 8 मई की शाम को व्हाट्स एप पर एमपीईबी (MPEB) कंपनी की तरफ से व्हाट्स एप पर मैसेज आया। जिसमें दीपक अग्रवाल (Deepak Agrawal) से नंबर देकर चर्चा करने बोला। उसने कहा कि बिल अपडेट नहीं हैं। बिजली काटने की धमकी देकर कोलार रोड स्थित दूसरे मकान की बिजली काटने की धमकी दी गई। जालसाजों ने तुरंत नौ रुपए का भुगतान करके आईवीआरएस (IVRS) अपडेट करने का झांसा दिया। इसके बाद उन्हें मोबाइल पर एक लिंक भेजी गई। जिसको क्लिक करने पर वह एपीके फाइल निकली। उसे यूनियन बैंक (Union Bank) का एप बताया गया था। जिसमें ओटीपी डालने के नाम पर अलग-अलग रकम डालकर वह कई खातों में उसे ट्रांसफर करते रहे। आरोपियों ने उसमें चार लाख रुपए की रकम भरने बोला। यह रकम की बजाय ओटीपी बताकर डालने के लिए बोला। ऐसा करते ही उनके खाते से चार लाख रुपए निकल गए। आरोपियों ने रकम को अलग-अलग खातों में आरटीजीएस किया है। जिसके संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
समस्या बताने पर थाना प्रभारियों को मिल गई सजा
राष्ट्रीय हेल्प लाइन में सायबर फ्रॉड से जुड़ी समस्या पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने का प्रावधान है। लेकिन, हेल्प लाइन से जो जानकारी आती है वह अपर्याप्त होती है। इस कारण पुलिस की तरफ से पीड़ितों से संपर्क किया जाता है तो वह आजकल बोलकर थाने नहीं आता है। इस कारण कई प्रकरण एक सप्ताह तक लटके थे। यह जानते हुए भी पिछले दिनों हुई समीक्षा बैठक में निगरानी करने वाले नोडल एजेंसी के अफसर नाराज हो गए। उन्होंने थानों के निरीक्षकों को पांच सौ रुपए से लेकर दो हजार रुपए का अर्थदंड दे दिया। इसलिए कई जगहों पर दो लाइन मिलने पर ही प्रकरण दर्ज करके थाने के अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।