Bhopal Cheating News: थाने की सीमांकन को लेकर बना विवाद, पुलिस अफसरों से शिकायत के बाद दर्ज हुआ प्रकरण

भोपाल। स्कॉर्पियो किराए पर लेकर उसे एक लेनदार के पास रख देने का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी पिता-पुत्र हैं। जिनके खिलाफ भोपाल (Bhopal Cheating News) शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस ने जांच के बाद गबन का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी पिता-पुत्रों ने जो मासिक किराया तय किया था उसका भी भुगतान नहीं किया। इस मामले के पीड़ित को एफआईआर दर्ज कराने के लिए कई थानों के चक्कर काटना भी पड़े।
वाहन चोरी होने का दे रहे थे झांसा
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार अबसार खान पिता मोहम्मद हारुन टीटी नगर (TT Nagar) थाना क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में रहते हैं। उन्होंने स्कॉर्पियो (Scorpio) एमपी-04-सीएन-0214 खरीदी थी। इसे बागसेवनिया स्थित बागमुगालिया के नजदीक लहारपुर (Laharpur) में रहने वाले शुभांश मिश्रा (Shubhansh Mishra) को किराए पर दी थी। जिसका एग्रीमेंट पिपलानी (Piplani) थाना क्षेत्र में 9 मार्च को हुआ था। शुभांश मिश्रा और उसके पिता आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) किराए पर वाहनों को लेने और देने का काम करते हैं। एग्रीमेंट में दोनों ने हस्ताक्षर किए थे। सौदा साढ़े 33 हजार रुपए प्रतिमाह में तय हुआ था। वाहन लेने के बाद अबसार खान (Absar Khan) को कोई भुगतान ही नहीं मिला। जिस कारण वह उनके घर पर पहुंचा तो पिता-पुत्र ने पहले यह बताया कि उनका वाहन चोरी चला गया है। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद वह कार्रवाई करा रहे हैं। इसी बीच पीड़ित को पता चला कि उनका वाहन करोद (Karond) में रहने वाले जमीर खान (Zameer Khan) के पास हैं। वह उसके पास पहुंचे तो उसने बताया कि पिता-पुत्र ने डेढ़ लाख रुपए लेना है। उसे रकम नहीं मिलेगी तो वह वाहन भी नहीं देंगें। यह मालूम होने पर वह पिता-पुत्र के पास पहुंचे तो उन्हें धमकाया गया। जिसके बाद यह मामला पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा। दरअसल, इस मामले में पिपलानी, बागसेवनिया, निशातपुरा, शाहपुरा और टीटी नगर थाना क्षेत्र के बीच सीमा विवाद चल रहा था। इस कारण पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। बागसेवनिया थाना पुलिस ने इस मामले में 13 मई को गबन का प्रकरण 299/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई वीरमणि पांडे (SI Veermani Pandey) कर रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।