Bhopal News: भक्ति यू-ट्यूब चैनल के जरिए पौने दो लाख रुपए का फ्रॉड

Share

Bhopal News: बाबा बनकर स्कूल टीचर की पत्नी को परिवार पर संकट का भय दिखाया

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। स्कूल टीचर की एक पत्नी सायबर फ्रॉड का शिकार बन गई। मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र का है। आरोपियों ने परिवार पर संकट आने का भय दिखाकर करीब पौने दो लाख रुपए ऐंठ लिए। पुलिस को जांच के दौरान दो नंबर भी मिले हैं। जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

संकट के निवारण के नाम पर ठगा

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार घटना की शुरुआत 2025 से हुई थी। इस संबंध में शिकायत रविंद्र सिंह बघेल पिता अर्जुन सिंह बघेल उम्र 48 साल ने दर्ज कराई। वे भदभदा रोड स्थित प्रेमपुरा (Prempura) के पास रहते हैं। वे आदर्श पब्लिक हाई स्कूल (Adarsh ​​Public High School) में टीचर हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी नेहा बघेल (Neha Baghel) भक्ति चैनल वाले यू-ट्यूब चैनल देखती थी। उसने एक चैनल में दिखे दो फोन नंबर पर संपर्क किया तो विश्वनाथ बाबा बनकर एक व्यक्ति ने बातचीत की थी। इसके बाद पत्नी से फोटो, नाम और पता मांगा। इसके बाद परिवार पर संकट का साया बताकर उसके निवारण के नाम पर एक लाख, 75 हजार, 700 रुपए ऐंठ लिए। यह रकम रविंद्र सिंह बघेल (Ravindra Singh Baghel) की पत्नी के बैंक ऑफ इंडिया (Bank Of India) वाले खाते से ट्रांसफर हुए थे। यह रकम जुलाई, 2025 से नवंबर, 2025 के बीच दस किस्त में ऐंठी गई। इस संबंध में शिकायत उन्होंने 1 मई को राष्ट्रीय हेल्प लाइन में दर्ज कराई थी। जिसके बाद सायबर क्राइम पुलिस (Cyber Crime Police) ने जांच करके केस डायरी 13 मई को कमला नगर थाने में भेजी। जिसमें कमला नगर थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 187/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई संतोष मरकाम (ASI Santosh Markam) की तरफ से की जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: करंट से मासूम बालक की मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!