Bhopal News: बहन का अंतिम संस्कार करने से मेजर ने किया इंकार

Share

Bhopal News: थाने में समझाते रहे पुलिस के अधिकारी, पूर्व डीजे और एडवोकेट पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। भारतीय सेना के मेजर हर्षित शर्मा ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाली बहन ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र का है अभी भी भोपाल एम्स अस्पताल के मॉर्चुरी रुम में रखा हुआ है। परिवार की मांग है कि पुलिस जब तक सास पूर्व डीजे गिरबाला सिंह और उनके एडवोकेट बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तब तक वह किसी तरह का क्रियाकर्म बहन का नहीं करेंगे। इस बात को लेकर 14 मई की दोपहर कटारा हिल्स थाने में दिनभर गहमागहमी चलती रही।

यह लगाये परिजनों ने आरोप

परिजनों का आरोप है कि उसकी सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। इससे पहले पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) को मेजर हर्षित शर्मा (Major harshit Sharma) ने पत्र लिखा था। मौत का पता चलने पर उनके अन्य रिश्तेदार मुंबई, दिल्ली समेत कई अन्य शहरों से भोपाल आ गए हैं। इससे पहले परिजनों ने नारे लिखी तख्तियां लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन भी किया था। उनको समझाने के लिए एसीपी मिसरोद रजनीश कश्यप कौल (ACP Rajnish Kashyap Kaul) भी पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि अभी तक ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) की पीएम रिपोर्ट नहीं मिली है। जिस कारण वह कोई निर्णय नहीं ले सके हैं। ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा (Navnidhi Sharma) जो नोयडा के व्यापारी है उन्होंने आरोप लगाया है कि समर्थ सिंह (Samarth Singh) को पता था कि पत्नी के खाते में शेयर ट्रेडिंग के 20 लाख रुपए है। जिसको हासिल करने के लिए वह दबाव बना रहा था। सास गिरबाला सिंह (Former DJ Girbala Singh) गर्भ को लेकर उस पर चारित्रक लांछन लगाती थी। उसका जबरिया दस दिन पहले गर्भपात भी कराया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: कार चालक दुर्घटना मौत मामले में दोषी करार

यह है पूरा मामला

मेजर ने बताया कि उसकी बहन ने खुदकुशी से पहले ही फोन लगाया था। उसको नोयडा बुलाने के लिए 15 मई की टिकट भी बुक थी। लेकिन, उसके पहले हुई मौत से साफ है कि उसको सुनियोजित तरीके से मारा गया है। परिवार ने बताया कि ट्विशा फिल्म लाइन में कैरियर बनाना चाहती थी। लेकिन, एमबीए करने के बाद वह दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करती थी। उसकी डेटिंग एप के जरिए समर्थ सिंह से पहचान हुई थी। जिसके बाद दिसंबर, 2025 में परिवार की सहमति से शादी हुई थी। उसने 12 मई की रात फांसी लगाई थी। जिसके बाद परिजन भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS) ले गए थे।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!