Bhopal News: सीआरपीएफ जवान का नाबालिग बेटा अरेस्ट

Share

Bhopal News: कार में नाबालिग छात्रा से बलात्कार करते दबोचा, धमकाकर कर रहा था ब्लैकमेल

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। बंगरसिया स्थित सीआरपीएफ (CRPF) कैंप में तैनात जवान के नाबालिग बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भोपाल (Bhopal News) शहर की कटारा हिल्स पुलिस ने उसके खिलाफ कार के भीतर नाबालिग छात्रा को धमकाकर ज्यादती करने का मामला दर्ज किया है।

इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी दोस्ती

कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्रा की उम्र 15 साल है और वह कक्षा दसवीं में पढ़ाई करती है। उसकी नाबालिग के साथ दोस्ती इंस्टाग्राम (Instagram) के जरिए हुई थी। उसने वारदात के लिए किराए पर कार (Car) ली थी। जिसके बाद वह पीड़िता को लेकर कटारा हिल्स इलाके में सुनसान जगह पर ले गया था। छात्रा ने विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी थी। छात्रा ने घर पर जाकर आरोपी नाबालिग सौलह वर्षीय छात्र के बारे में सबकुछ बताया। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने 27 मार्च को इस संबंध में कटारा हिल्स थाने में प्रकरण दर्ज कराया था। आरोपी छात्र कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ता है। उसके पिता जम्मू-कश्मीर में इस वक्त पदस्थ हैं। ज्यादती की घटना इँको लॉजिकल पार्क (Eco-Logical Park) के नजदीक हुई थी। आरोपी ने जब-जब छात्रा से ज्यादती की तब उसने कार किराए पर ली थी। पुलिस उस ट्रेवल्स संचालक से भी पूछताछ कर रही है। छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म कार के भीतर हुए हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: एलएनसीटी कॉलेज के छात्र से छीनी उसकी बाइक

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!