Bhopal Cheating News: जालसाज नागपुर में गिरफ्तार हुआ तो उसके साथ ज्वाइंट वेंचर करने वाले दो कारोबारी थाने पहुंचे

Share

Bhopal Cheating News: पेट्रोल पंप और रेलवे के सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर पंद्रह लाख रुपए ऐंठने का आरोप, एक आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज दूसरे पर पुलिस ने चुप्पी साधी

Bhopal Cheating News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पेट्रोल पंप ​और रेलवे का सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने लाखों रुपए ऐंठ लिए। यह मामला भोपाल (Bhopal Cheating News) शहर के शाहजहांनाबाद थाने में तब पहुंचा जब उसको महाराष्ट्र की नागपुर पुलिस (Nagpur Police) ने दबोच लिया। एक कारोबारी ने तो उसके साथ ठेके के लिए ज्वाइंट वेंचर भी किया था। ठेका लेने के लिए उसको कारोबारी ने ही फ्लाइट से दिल्ली पहुंचाया था। यह पूरा मामला संदिग्ध है जिसके चलते पुलिस की जांच पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, इस प्रकरण में एक अन्य संदिग्ध को पुलिस ने आरोपी ही नहीं माना है। जबकि उसके ही जरिए वेंचर से लेकर टेंडर दिलाने की बातचीत हो रही थी।

रेल टेल में टेंडर लेकर काम करने का प्रस्ताव रखा

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में राजकुमार माटा पिता विशनदास माटा ने शिकायत दी थी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने तुरंत अधिकारियों से राय लेकर 16 अप्रैल को प्रकरण 198/26 दर्ज कर लिया। राजकुमार माटा (Rajkumar Mata) गांधी नगर (Gandhi Nagar) स्थित मैपलट्री (Maple Tree) में रहते हैं और कारोबारी है। उनका ईदगाह हिल्स स्थित मीनाक्षी काम्पलेक्स (Minakshi Complex) में कार्यालय है। उनके बेटे कुणाल माटा (Kunal Mata) के पास 25 मार्च को पुनीत चौधरी (Puneet Chaudhry) पिता विनोद कुमार चौधरी का फोन आया था। वह विदिशा (Vidisha) जिले का रहने वाला है। उसने एनसीसी कंपनी (NCC Company) में काम करने का प्रस्ताव दिया। जिसे पिता—पुत्र ने ठुकरा दिया था। इसके बाद उसने रेल टेल (Rail Tel) में टेंडर लेकर काम करने का प्रस्ताव रखा। इन दोनों काम के लिए उसने मामले के आरोपी शिवम सेन (Shivam Sen) पिता संतोष कुमार सेन निवासी बीना से मुलाकात करने बोला था। शिवम सेन के साथ वे पूर्व में रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के ठेके के समय काम कर चुके थे। इसलिए उसको पहचानते थे। रेल टेल का प्रस्ताव अच्छा लगा तो राजकुमार माटा ने शिवम सेन को फ्लाईट की टिकट करके 7 अप्रैल को दिल्ली (Delhi) भेजा। वहां से लौटा तो उसने कहा कि टेंडर (Tender) मिल जाएगा उसने सारा जुगाड़ लिया है। लेकिन, ऐसा करने से पहले उसने ज्वाइंट वेंचर में काम करने डीड करने की शर्त रख दी। राजकुमार माटा की साई केमिकल्स (Sai Chemicals) तो शिवम सेन की शिवम इंटरप्राइजेस (Shivam Enterprises) फर्म है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: युवती के साथ घर में घुसकर अभद्रता 

पेट्रोल पंप दिलाने का दिया झांसा

दोनों की डीड तैयार हुई जिसमें 11 लाख रुपए राजकुमार माटा को निवेश करने थे। जबकि पांच लाख रुपए शिवम सेन को देना थे। यह रकम टेंडर के लिए ईएमडी और अन्य प्रक्रियाओं के लिए देना तय था। इसी दौरान नागपुर (Nagpur) के ठाणे में शिवम सेन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह पता चलने पर राजकुमार माटा, पुनीत चौधरी समेत कई अन्य 12 अप्रैल को उससे मिलने भी पहुंचे। शाहजहांनाबाद पुलिस ने शिवम सेन के खिलाफ दर्ज प्रकरण की कोई जानकारी नहीं दी है। जबकि पीड़ितों की तरफ से शिवम सेन के खिलाफ नागपुर में दर्ज प्रकरण की एफआईआर भी आवेदन में लगाई गई है। वह इस सवाल पर चुप हो गई है। वहां से आकर राजकुमार माटा और टीटी नगर (TT Nagar) थाना क्षेत्र स्थित तुलसी नगर (Tulsi Nagar) में रहने वाले प्रवीण कुमार लछोरिया पिता स्वर्गीय हरिशंकर लछोरिया उम्र 34 साल की शिकायत पर जालसाजी, गबन समेत कई अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्रवीण कुमार लछोरिया (Praveen Kumar Lachhoria) को पेट्रोल पंप (Petrol Pump) दिलाने का झांसा देकर उससे दो लाख रुपए लिए गए थे। वे सरकारी आवास में रहते हैं और उनके संबंध में भी पुलिस ने एफआईआर में फर्जीवाड़े को लेकर स्थिति साफ नहीं की है। नागपुर में एफआईआर दर्ज होने के तीन दिन के भीतर में ही शाहजहांनाबाद थाने में दर्ज इस प्रकरण में कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Honey Trap: भेल डीजीएम हनी ट्रैप का शिकार 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cheating News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!