Bhopal News: मारपीट करके महिला से अश्लील हरकत

Share

Bhopal News: पिता और तीन बेटों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, कई महिलाओं ने जताया विरोध

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। महिलाओं से अश्लील हरकत करने वाले एक मनचले से तंग आकर हंगामा किया गया। जिसके बाद भोपाल (Bhopal News) शहर की शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और उसके तीन बेटों के खिलाफ मारपीट करने का प्रकरण दर्ज कर लिया गया। पीड़ित किराना दुकान कारोबारी महिला आरोपी के खिलाफ सामने आई थी।

महिलाओं को देखकर करता था अश्लील हरकत

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) पुलिस के अनुसार यह घटना मदर इंडिया कॉलोनी (Mother India Colony) की है। पीड़िता की उम्र 28 साल है जो कि किराना दुकान चलाती है। आरोपी परवेज, उसके तीन बेटे आसिफ, अरबाज और शादाब हैं। पीड़ित महिला का कहना था कि परवेज महिलाओं को देखकर अक्सर अश्लील हरकत करता था। जिसको पूर्व में भी समझाया गया था। घटना वाले दिन पीड़िता अपने रिश्तेदार के पास जा रही थी। तभी परवेज ने उसको देखकर अश्लील हरकत की। जिसका विरोध किया तो वह आपत्तिजनक बातें बोलते हुए गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान उसके बेटे बाहर आ गए और वह महिला से मारपीट करने लगे। इस घटना से क्षेत्र की महिलाएं एकजुट हुई और थाने पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 194/26 दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्नी को जलाकर मारने की कोशिश
Don`t copy text!