Bhopal News: सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत एक लाख रुपए का माल गायब

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान चोरी के दो मामले अलग-अलग थानों में पहुंचे हैं। इन घटनाओं की एफआईआर भेापाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर और भोपाल जीआरपी में दर्ज की गई है। चोर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत करीब एक लाख रुपए का माल ले गए हैं।
सगाई के कार्यक्रम में गया हुआ था परिवार
टीटी नगर (TT Nagar) पुलिस के अनुसार सुनील मालवीय पिता स्वर्गीय कैलाश मालवीय उम्र 34 साल पंचशील नगर (Panchshil Nagar) में रहते हैं। वे ड्रायविंग का काम करते हैं। सुनील मालवीय (Sunil Malviya) 15 अप्रैल की दोपहर मकान में ताला लगाकर भांजे कार्तिक मालवीय (Kartik Malviya) की सगाई में गए थे। यह कार्यक्रम कजलीखेड़ा में था। वहां से 16 अप्रैल की सुबह पत्नी कल्पना मालवीय (Kalpna Malviya) के साथ लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला। घर के भीतर से अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी 20 हजार रुपए समेत करीब 70 हजार रुपए गायब थे। चोरी गए अधिकांश जेवरात सुनील मालवीय को 2020 में शादी के वक्त मिले थे। उन्होंने प्रेम विवाह किया था। टीटी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 219/26 दर्ज कर लिया है। इधर, अविनाश नागपाल पिता श्यामदास नागपाल उम्र 54 साल ने भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है। वे हरियाणा (Hariyana) के गुडगांव में रहते हैं। अविनाश नागपल (Avinash Nagpal) भोपाल एक्सप्रेस (Bhopal Express) के एसी कोच ए-2 में पूरे परिवार के साथ सफर कर रहे थे। वह हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से भोपाल जाने के लिए ट्रेन (Train) में सवार हुए थे। परिवार गहरी नींद में था। तभी नीले आसमानी रंग का ट्रॉली बैग (Trolly Bag) बर्थ के नीचे से चोर निकाल ले गए। उसके भीतर कपड़ों के अलावा, कान के टॉप्स, नकदी छह हजार रुपए समेत अन्य सामान रखा था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।