Bhopal News: गर्भवती महिला सवार ई-रिक्शा को कार ने टक्कर मारी

Share

Bhopal News: ऑटो पलटा चार लोग जख्मी, हादसे के बाद डिवाइडर से टकराकर रुकी कार, चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। तेज रफ्तार कार ने अपने आगे चल रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिसमें गर्भवती महिला सवार थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। उसे आशा कार्यकर्ता परिचित के साथ इलाज कराने संजीवनी क्लीनिक ले जा रही थी। दुर्घटना में ई-रिक्शा पलट गया था। वहीं टक्कर मारने के बाद कार डिवाइडर से जाकर टकरा गई थी।

आशा कार्यकर्ता के साथ संजीवनी क्लीनिक चेकअप के लिए जा रही थी

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार भीषण दुर्घटना में गप्पू लाल  पिता मच्छला प्रसाद उम्र 55 साल, रंजीता पति भगवान दास उम्र 55 साल, मेहर बाई अहिरवार  पति मंगल सिंह अहिरवार उम्र 35 साल और मनीषा बम्होरे (Manisha Bamhore) पति मुकेश बम्होरे उम्र 29 साल जख्मी हैं। सड़क दुर्घटना कल्याण नगर (KalyanNagar) बाजार के पास 16 अप्रैल की दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुई थी। गप्पू लाल (Gappu Lal) छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित भानपुर के नजदीक चंदन नगर (Chandan Nagar) में रहते हैं। उनके ई-रिक्शा (E-Rikshaw)  एमपी-04-जेडएच-7939 चलाते हैं। उनके ई-रिक्शा में छोला खेड़ापति हनुमान मंदिर के सामने से आशा कार्यकर्ता रंजिता शंकवार (Ranjeeta Shankwar) बैठी थी। वह छोला मंदिर स्थित शिव नगर (Shiv Nagar) में रहती हैं। वह गर्भवती मेहर बाई अहिरवार को संजीवनी क्लीनिक (Sanjeevni Clinic) चेकअप के लिए लेकर जा रही थी। गर्भवती महिला की मदद के लिए मनीषा भमोरे साथ में थी। वह करोद के नजदीक मित्तल कॉलेज (Mittal College) के पास मानस धाम (Manas Dham) में रहती हैं। ई-रिक्शा में कार (Car) एमपी-09-एपी-3680 के चालक ने टक्कर मारी। इसके बाद वह कार डिवाइडर से टकराकर रुक गई। दुर्घटना में मनीषा भमोरे को दोनों हाथ-पैर के अलावा सिर में चोट लगी है। गर्भवती महिला मेहर बाई अहिरवार (Mehar Bai Ahirwar) को हाथ-पैर के अलावा पीठ में चोट आई है। हादसे में ऑटो पलटने के कारण ई-रिक्शा चालक समेत चारों जख्मी बुरी तरह से फंस गए थे। जिन्हें लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। मामले की जांच एएसआई प्रेमनारायण वर्मा (ASI Prem Narayan Verma) कर रहे हैं। छोला मंदिर थाना पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण 315/26 दर्ज करके कार को जब्त कर लिया है। आरोपी वाहन चालक 27 वर्षीय दुर्गेश राठौर (Durgesh Rathore) को गिरफ्तार कर लिया है। वह इंदौर (Indore) का रहने वाला है। उसे ब्ल्ड कैंसर है, इसलिए वह इलाज कराने भोपाल आया था। उसे भीड़ ने बुरी तरह से पीटा भी था। उसे मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बचाया और उसे भी अस्पताल में पहुंचाया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: बीमारी से तंग व्यक्ति ने फांसी लगाई

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!