Bhopal News: कार की टक्कर से दस दिन पहले हुई थी जख्मी, वाहन चालक का नहीं चल सका पता

भोपाल। कार की टक्कर से जख्मी आठवीं कक्षा की छात्रा ने दम तोड़ दिया। उसको दस दिन पहले मोपेड चलाते वक्त टक्कर मारी थी। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में हुई थी। अभी तक पुलिस आरोपी वाहन चालक का पता नहीं लगा सकी है।
गेंहू लेने जा रही थी बहनें
बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना पुलिस के अनुसार प्रिया रावत पिता डालचंद रावत उम्र 14 साल छावनी पठार स्थित आदमपुर में रहती थी। उसके साथ छोटी बहन भी मोपेड (Moped) पर थी। वह प्रायवेट स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा थी। घटना 7 अप्रैल की दोपहर करीब पौने तीन बजे हुई थी। दोनों बहने सोसायटी में गेहूं लेने के लिए जा रही थी। हादसे में प्रिया रावत (Priya Rawat) को गंभीर चोट आई थी। उसकी इलाज के दौरान 16 अप्रैल को मौत हो गई। मामले की जांच एएसआई संतोष कुमार (ASI Santosh Kumar) कर रहे हैं। बिलखिरिया थाना पुलिस ने मर्ग 28/26 कायम कर लिया है। पुलिस को अभी तक टक्कर मारने वाली कार का पता नहीं चल सका है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।