Bhopal News: सूने मकान में घुसकर 72 हजार रुपए नकद चोरी

Share

Bhopal News: वारदात के बाद घर को अंदर से बंद करके पिछले दरवाजे के रास्ते भागे चोर

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सूने मकान में घुसकर चोर नकदी 72 हजार रुपए ले गए। वारदात के बाद बदमाश भीतर से कमरे को बंद करके भाग गए। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन इलाके का है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पिछले गेट से घुसे चोर

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार थाने में शिकायत सोनल जैन पिता स्वर्गीय मुन्नालाल जैन उम्र 33 साल ने दर्ज कराई है। वह बिजली नगर कॉलोनी (Bijli Nagar Colony) में रहती है। सोनल जैन (Sonal Jain) 11 अप्रैल की रात लगभग आठ बजे मकान में ताला लगाकर अयोध्या बायपास में रहने वाले रिश्तेदार के यहां चलीं गई थीं। वहां से वह 16 अप्रैल की दोपहर लगभग सवा बारह बजे वापस लौटी। उन्होंने गेट का ताला खोला तो दरवाजा नहीं खुला। शंका होने पर वे पिछले हिस्से गई तो देखा गेट खुला था। उन्होंने कॉलोनी के सुरक्षाकर्मी को संदेह होने पर बुलाया। इसके बाद वे भीतर पहुंची तो घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर के भीतर बैग (Bag) के भीतर नकदी 57 हजार रुपए और गुल्लक के भीतर रखे 15 हजार रुपए नहीं थे। पुलिस संदिग्धों का पता लगाने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। अशोका गार्डन पुलिस ने प्रकरण 167/26 दर्ज कर लिया है। हालांकि उसे अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो परिवार भिड़े

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!