Bhopal Murder News: घूरने को लेकर हुए विवाद में चाकू घोंपकर हत्या

Share

Bhopal Murder News: गुजरात से पेशी पर आए आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अन्य आरोपियों के नाम जोड़ने को लेकर जेके अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा

Bhopal Murder News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घूरने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। जख्मी को जेके अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह वारदात भोपाल (Bhopal Murder News) शहर के कोलार रोड इलाके की है। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने भारी हंगामा अस्पताल में खड़ा कर दिया। परिवार का आरोप था कि पुलिस तीन अन्य आरोपियों को बचाने का काम कर रही है। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने तीन अन्य के नाम भी एफआईआर में जोड़ दिए हैं।

चाकू निकालकर पेट में घोंपा

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार वारदात दामखेड़ा स्थित गणेश चौक पर 17 अप्रैल की रात लगभग साढ़े दस बजे हुई थी। यहां किराना दुकान पर 22 वर्षीय निखिल सितोले (Nikhil Sitole) अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। वह पुताई का काम करता है। उसी वक्त वहां से मुख्य आरोपी धन्नू उर्फ धनराज डामोर (Dhannu@Dhanraj Damor) गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने पहले पुलिस को बताया कि उसके साथ आशीष बच्चा (Ashish Bachcha) भी था। धनराज डामोर के खिलाफ तीन प्रकरण पहले से दर्ज है। वह हत्या के प्रयास के मामले में जनवरी, 2026 में ही जेल से जमानत पर आया था। जिसके बाद उसके परिजनों ने काम करने के लिए उसे गुजरात (Gujrat) भेज दिया था। उसके खिलाफ तीन प्रकरण पहले से दर्ज है। उन्हीं प्रकरणों में से एक मामले में 18 अप्रैल को उसकी पेशी थी। उसी पेशी के लिए वह शाम पांच बजे ही भोपाल आया था। विवाद की शुरुआत घूरने को लेकर निखिल सितोले के साथ हुई थी। जिस कारण दोनों पक्ष आमने—सामने हो गए। इस दौरान धनराज डामोर ने चाकू निकालकर पेट में घोंप दिया। उसे गंभीर हालत में जेके अस्पताल (JK Hospital) ले जाया गया। कोलार रोड पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण 221/26 दर्ज कर लिया था। इधर, इलाज के दौरान निखिल सितोले की मौत हो गई। जिसके बाद अस्पताल में भारी हंगामा हो गया।  परिजनों का कहना था कि वारदात के वक्त गोविंद मालवीय (Govind Malviya), जुगल बिछेले (Jugal Bichele) और गन्नू यादव (Gannu Yadav) भी थे। जिन्हें पुलिस बचा रही है। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया था कि मौके पर दो व्यक्ति थे। हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस ने पीड़ित परिवारों के कहने पर तीन अन्य नाम हत्या के प्रकरण में जोड़ दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने धन्नू उर्फ धनराज डामोर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आशीष बच्चा, गोविंद मालवीय, जुगल बिछेले और गन्नू यादव की गिरफ्तारी होना अभी बाकी है। अस्पताल में निखिल सितोले की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से भी एक छुरा बरामद हुआ है। वह मूलत: इंदौर (Indore) का रहने वाला है। वहां मारपीट का एक प्रकरण उसके खिलाफ दर्ज होने की जानकारी पुलिस को पता चली है। कोलार रोड पुलिस ने मर्ग 28/26 कायम करके शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि तीन अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर जो भी तथ्य सामने आएंगे उसमें आगे कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!