Bhopal Murder News: प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी किराना कारोबारी की हत्या

Share

Bhopal Murder News: जिस महिला के साथ थे अवैध संबंध उसके नए दोस्त ने चाकू मारकर उतारा था मौत के घाट

Bhopal Murder News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। किराना कारोबारी की चार दिन पहले निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात को कारोबारी की प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी ने अंजाम दिया था। यह वारदात भोपाल (Bhopal Murder News) देहात के बैरसिया थाना क्षेत्र में हुई थी। दोनों आरोपी किराना कारोबारी से दूर हटने के लिए बोल रहे थे। जिस कारण घटना स्थल पर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से महिला को जेल भेज दिया गया है जबकि उसके दोस्त को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।

चाकू घोंपकर की हत्या

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार हत्या की वारदात शमशाबाद रोड पर मेगरा कला (Megra Kala) गांव के नजदीक सड़क पर खून से लथपथ हनीफ खान (Haneef Khan) की लाश मिली थी। वह बैरसिया थाना क्षेत्र में रहता था और किराना दुकान चलाता था। लाश होने की सूचना पुलिस को उसके छोटे भाई राजा खान (Raja Khan) ने दी थी। शुरुआती जांच में गोली मारकर हत्या करने की बात सामने आई थी। लेकिन, पीएम हुआ तो पता चला कि उसके शरीर पर दो बार सीने के नजदीक चाकू घोंपकर हत्या की गई है। इसी मामले की जांच में पता चला कि हनीफ खान के एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। उसको घटना वाले दिन देखा भी गया था। प्रकरण का खुलासा करने और फरार संदेहियों की जानकारी देने पर पांच हजार रुपए का ईनाम एसपी रामशरण प्रजापति (SP Ramsharan Prajapati) की तरफ से घोषित किया गया था। जिन्हें 18 अप्रैल की शाम हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि चाकू घोंपकर हत्या करने वाला आरोपी राजा उर्फ अनिरुद्ध यादव पिता कंचन सिंह यादव उम्र 32 साल और सोना मीणा उम्र 40 साल है। राजा उर्फ अनिरुद्ध यादव (Raja@Anirudh Yadav) विदिशा (Vidisha) जिले के लाडपुर गांव का रहने वाला है। जबकि सोना मीणा ) बैरसिया में स्थित खेजड़ा मिश्र गांव में रहती है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सूने मकान में घुसकर 72 हजार रुपए नकद चोरी

ऐसे हुई थी पहचान

पुलिस को जांच में पता चला है कि सोना मीणा (Sona Meena के पति की चार साल पहले मौत हो गई। उसके पास अक्सर हनीफ खान आता-जाता था। सोना मीणा के तीन बच्चे हैं। जिसमें बड़ी बेटी की वह शादी कर चुकी है। जबकि दो बच्चे है जिनकी उम्र 15 साल और नौ साल है। पति की मौत के बाद सोना मीणा के साथ हनीफ खान के अवैध संबंध (Bhopal Murder News)  हो गए थे। वह उसकी मदद भी करता था। इसी दौरान एक साल पहले वह विदिशा में स्थित अस्पताल में अनिरूद्ध यादव से टकराई। उसकी जमीन है और वह तीन भाई है। जिसमें मंझला वह है। दो भाईयों की शादी हो चुकी है। वह सोना मीणा से आकर्षित हुआ और उससे प्यार करने लगा। लेकिन, उसे पता चला कि सोना मीणा के हनीफ खान से भी दोस्ती हैं। इसलिए वह उससे दूर रहने के लिए बोलता था।

घटना वाले दिन यह हुआ

सोना मीणा ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह कारोबारी हनीफ खान के पास आई थी। उस दिन उसने अपने दो बच्चों के लिए कपड़े खरीदे। जिसका भुगतान हनीफ खान ने ही किया था। इसके बाद वह उसे घर पर छोड़ने जा रहा था। तभी घटना स्थल पर राजा उर्फ अनिरुद्ध यादव आ गया। यहां दोनों के बीच विवाद हुआ जिसमें हनीफ खान ने आरोपी को तमाचा मार दिया। जिसके बाद सोना मीणा ने उसे दबोचा और हनीफ खान के सीने पर दो चाकू से वार कर दिए। इसके बाद आरोपी के साथ वह गांव गई और वहां कपड़े बदलकर बच्चों के साथ भाग निकली थी। पुलिस ने आरोपी महिला के दो बच्चों को उसकी बड़ी बहन के पास सौंप दिया हैं। इस मामले के मुख्य आरोपी अनिरुद्ध यादव से पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड पर उसे लिया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bank Of Maharashtra Loan Scam Part 1: बैंक ऑफ महाराष्ट्र का लोन घोटाला, ईओडब्ल्यू का बचने वाला 'प्रेम'

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!