Bhopal News: शक के कारण घर में होती थी पारिवारिक कलह, आग से महिला का शरीर बुरी तरह से झुलसा

भोपाल। पत्नी को आग लगाकर मारने की कोशिश की गई है। महिला का शरीर कई जगह पर झुलस गया है। इस घटना की जांच भोपाल (Bhopal News) देहात की परवलिया सड़क थाना पुलिस कर रही है। पीड़िता नव विवाहिता है जिस पर उसका पति शक करता था। जिस कारण घर में कलह होती थी। पुलिस ने इस मामले में पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
चादर में लगाई आग
परवलिया सड़क (Parwalia Sadak) थाना पुलिस के अनुसार आग में झुलसी पूजा सेन (Pooja Sen) पति संजय सेन उम्र 23 साल के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। वह नव विवाहिता है और अस्पताल में भर्ती भी है। वारदात 04 अप्रेल की सुबह हुई थी। उसने पुलिस को बताया है कि पति संजय सेन (Sanjay Sen) उसको काम करने से रोकता था। पति चाहता था कि वह जॉब न करे और घर में रहे। इसी बात को लेकर पारिवारिक कलह होती थी। उसने उसी बात को लेकर गाली—गलौज करते हुए उसके साथ पहले बुरी तरह से मारपीट की। फिर कुछ देर बाद वह कमरे में आया। उस वक्त वह चादर ओढ़कर बिस्तर पर लेटी हुई थी। आरोपी पति संजय सेन आया और उसने चादर में आग लगा दी। इस कारण वह आग की लपटों से घिर गई। जिसमें उसके कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया। नजदीक ही पूजा सेन की बहन रहती है। वह आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई। यहां से पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद प्रकरण 117/25 दर्ज कर लिया गया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।