Bhopal Kidnapping News: महिला के रिश्तेदार कुछ दिन पहले आए थे, महिला छोड़कर चली जाएगी इन्हीं आशंकाओं के चलते दिया वारदात को अंजाम

भोपाल। बच्ची को अगवा कर ले जाने वाले आरोपी को भोपाल शहर की स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची उसे पिता बोलकर बुलाती थी। वह लिव इन पार्टनर (Bhopal Kidnapping News) पर शक करता था। उसे आशंका थी कि लिव इन पार्टनर धोखा देकर दूसरे के साथ रहने वाली है। इसलिए बच्ची को ले गया ताकि वह उसके पीछे आए और साथ रहने को मजबूर रहे।
मोबाइल की लोकेशन गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में मिली
थाना प्रभारी शिल्पा कौरव (TI Shilpa Kaurav) के अनुसार शादीशुदा महिला जिसके दो बच्चे हैं वह पति की प्रताड़ना से तंग होकर भोपाल आ गई थी। उसका नौ साल का बेटा और छह साल की बेटी है जो पहले पति की है। पति ने घरेलू प्रताड़ना के चलते उसे एक बार कुंए में फेंक चुका था। वह स्टेशन बजरिया में शंकर राजपूत (Shankar Rajput) के संपर्क में आई। वह लालघाटी स्थित होटल में काम करता है। उसने अपने संपर्कों से उसे भोपाल स्टेशन के पास ही होटल में काम दिलाया। इसके बाद दोनों साथ में रहने लगे। महिला अपने दोनों बच्चों को घर पर छोड़कर 14 अप्रैल की सुबह अपने काम पर चली गई। दोनों बच्चे उसे पिता भी कहते थे। पीड़ित महिला शाम को वापस लौटी तो उसे बेटी नहीं मिली। आस-पास रहने वालों ने बताया कि उसको सौतेले पिता के साथ आखिरी बार देखा था। यह पता चलने के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल (Mobile) की लोकेशन निकाली। उसकी उत्तर प्रदेश में होने की जानकारी मिली। इसलिए पुलिस को यकीन हो गया कि वह ट्रेन में हैं। ट्रेन का पता लगाया तो वह गोरखपुर एक्सप्रेस (Gorakhpur Express) में होने की जानकारी मिली।
दबाव बनाने के लिए बच्ची को ले गया था
इसके बाद संदेही शंकर राजपूत के खिलाफ पुलिस ने अपहरण का प्रकरण 89/26 दर्ज कर लिया। शंकर राजपूत शाम करीब साढ़े सात बजे गोरखपुर एक्सपे्रेस में सवार हुआ था। उसको दबोचने के लिए झांसी जीआरपी (Jhansi GRP) से संपर्क किया गया। ट्रेन में उसे तलाशते हुए पुलिस पहुंची तो तब तक उर्रई स्टेशन आ चुका था। वह संदेही और बच्ची को उतारकर जीआरपी को सौंप दिया गया है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि संदेही शंकर राजपूत उत्तर प्रदेश (UP) के सीतापुर (Seetapur) जिले का रहने वाला है। उसके परिवार और उसके रिश्तेदारों के संबंध में पुलिस की टीम जानकारी जुटा रही है। पुलिस को आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले लिव इन पार्टनर की बहन और उसके रिश्तेदार आए थे। मुझे ऐसा लगा कि वह उसे छोड़कर जाने वाली है। इसलिए बच्ची को अपने साथ ले गया ताकि वह उसके पीछे आए और साथ में रहे। यह दबाव बनाने के लिए उसने बच्ची को घुमाने के बहाने ले जाने का निर्णय लिया। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया है। जिसमें किसी तरह की अश्लील हरकत नहीं पाई गई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।