Bhopal News: झपटमारी ने पुलिस पेट्रोलिंग की पोल खोली

Share

Bhopal News: पंद्रह घंटे के भीतर तीन व्यक्तियों से छीने सवा एक लाख रुपए के मोबाइल

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी में झपटमारी का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा। पिछले 72 घटों में भोपाल (Bhopal News) शहर का गोविंदपुरा और पिपलानी इलाका झपटमारी का हॉट स्पॉट बना हुआ है। इसके बावजूद झपटमार लगातार पुलिस को छकाने में कामयाब हो रहे हैंं। ताजा तीन झपटमारी की वारदातें पिपलानी और गौतम नगर थाना क्षेत्र में पंद्रह घंटे के भीतर अंजाम दी गई है। जिसमें लगभग सवा एक लाख रुपए के तीन मोबाइल गए हैं।

पंद्रह मिनट में दो छात्रों से छीना मोबाइल

पिपलानी (Piplani) थाना क्षेत्र में सिर्फ पंद्रह मिनट के भीतर में दो छात्रों से मोबाइल (Mobile) छीन लिए गए। यह मोबाइल नथिंग और ओप्पो कंपनी के हैं। जिसकी कीमत पुलिस ने 32 हजार रुपए बताई है। पहली वारदात राम दरेश कुमार पिता राम कैलाश महतो उम्र 28 साल के साथ हुई। वह मूलत: बिहार (Bihar)  के सीतामढ़ी जिले का रहने वाला है। यहां एनआरआई कॉलेज (NRI College) से वह बीएससी नर्सिंग का कोर्स कर रहा है। रामदरेश कुमार (Ramdaresh Kumar) 14 अप्रैल की रात आठ बजे पैदल सब्जी लेकर राजीव नगर (Rajeev Nagar)  स्थित किराए के मकान में जा रहा था। कल्पना नगर (Kalpna Nagar) के सामने मंडी पुलिस के नजदीक उसके हाथ से ओप्पो कंपनी को मोबाइल बाइक (Bike) सवार दो लड़कों ने छीन लिया। इस घटना के पंद्रह मिनट बाद दूसरी झपटमारी की वारदात आलम नगर (Alam Nagar) के पास हुई। थाने में शिकायत आदित्य खरे पिता जितेंद्र कुमार खरे उम्र 20 साल ने दर्ज कराई। वह मूलत: रायसेन (Raisen) जिले के बरेली का रहने वाला है। यहां राजीव गांधी कॉलोनी (Rajeev Gandhi Colony) में किराए से रहकर आदित्य खरे (Aditya Khare) बीटेक का कोर्स कर रहा है। वह टीआईटी कॉलेज (TIT College) का छात्र है। उसके साथ भी वारदात करने वालों का हुलिया पहली घटना के आरोपियों से मेल खा रहा है। पिपलानी थाना पुलिस ने प्रकरण 313—315/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   MCU Scam : गिड़गिड़ाए कुठियाला, ईओडब्ल्यू से बोले गिरफ्तार मत करना, जो पूछोगे बता दूंगा

रील देखते वक्त छीना मोबाइल

इधर, गौतम नगर (Gautam Nagar) में 14 अप्रैल की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे झपटमारी की वारदात यादव टी स्टॉल पर हुई। यहां नितिन कुमार शाक्य (Nitin Kumar Shakya) पिता राम सिंह शाक्य उम्र 32 साल चाय पीने पहुंचा था। वह राजगढ़ कॉलोनी में रहता है और मजदूरी करता है। घटना के वक्त वह मोबाइल पर रील देखते हुए चाय पी रहा था। तभी बाइक सवार तीन बदमाश उसके हाथ से मोबाइल छीन ले गए। गौतम नगर पुलिस ने झपटमारी का प्रकरण 176/26 सुबह दस बजे दर्ज किया।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!