Bhopal Loot News: लूट कराने में माहिर है गिरफ्तार आलिया

Share

Bhopal Loot News: टीबी रोग स्पेशलिस्ट से लूटा 11 तोला वजनी 17 लाख रुपए का कड़ा समेत चार आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी का सगा भाई अभी भी फरार, वारदात में इस्तेमाल कार और मोटर साइकिल जब्त

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। टीबी रोग स्पेशलिस्ट डॉक्टर मनोज वर्मा के साथ पांच दिन पहले लूट की योजना आलिया खान ने बनाई थी। यह वारदात भोपाल (Bhopal Loot News) शहर के श्यामला हिल्स इलाके में हुई थी। उसके कुख्यात अपराधी होने के कई किस्से निकलकर अब सामने आए हैं। वह तीन साल पहले अपनी ही सगी बहन का भी घर लुटवा चुकी है। बहन के घर से उसने लगभग एक करोड़ रुपए के सोने-हीरे के जेवरात चोरी किए थे। उसकी सुप्रीम कोर्ट से जमानत हुई थी। जिसके बाद उसने डॉक्टर को अपना अगला निशाना बनाया।

बहन के घर से लॉकर ही उड़ा दिया था

आलिया खान (Aaliya Khan) ने फरवरी, 2023 में हबीबगंज (Habibganj) थाना क्षेत्र स्थित अरेरा कॉलोनी (Arera Colony) में रहने वाली सगी बहन निम्मी अमायरा शेख (Nimmi Amayra Sheikh) के घर पर वारदात की थी। ऐसा करने से पहले वह उसको बकायदा एयरपोर्ट पर छोड़कर भी आई थी। इसके बाद उसने अपने जीजा रहमान, उमेर, भाई रिहान और फिरोज की मदद से ताला तोड़कर वारदात की थी। आरोपियों ने ब्यूटी पार्लर संचालिका निम्मी अमायरा शेख के घर से लॉकर ही उड़ा दिया था। इस मामले में उसे 2024 में सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली थी। हबीबगंज थाना पुलिस ने उसकी निशानदेही पर करीब एक करोड़ रुपए का माल बरामद किया था। घटना के बाद निम्मी के पति का निधन हो गया था। इसके बाद बहन ने दूसरी शादी भी कर ली है।

पुलिस को ऐसे मिला था सुराग

Bhopal Loot News
श्यामलाहिल्स हिल्स थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

डॉक्टर मनोज वर्मा (Dr Manoj Verma) के साथ 10 अप्रैल की सुबह दस बजे घात लगाकर लूट की वारदात हुई थी। वारदात के तरीके से पुलिस को यकीन था कि यह सोची-समझी रणनीति के तहत किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए जोन-3 के अलग-अलग थानों के प्रभारियों और क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर दस टीमें बनाई गई। इसलिए पुलिस ने वारदात से पूर्व एक सप्ताह के 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। यह खंगालने पर ही कार (Car) दिखाई दी। जिसमें आलिया खान देखी गई। वह अक्सर डॉक्टर मनोज वर्मा के साथ बोट क्लब पर स्थित जीवन वाटिका (Jeevan Vatika)  में योगा करने आती थी। उसकी जानकारी जुटाई तो उसका हबीबगंज थाने में दर्ज पूरा मामला सामने आ गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पंद्रह साल की बच्ची से की गई अभद्रता

यह बोलकर वारदात करने के लिए मनाया

पुलिस ने इस मामले में आलिया खान के अलावा अरशान पिता मोहम्मद सुलेमान उम्र 22 साल, अदनान खान पिता अनीस खान उम्र 23 साल और मोहम्मद मुदस्सिर कुरैशी पिता मोहम्मद इकबाल उम्र 23 साल को गिरफ्तार किया गया है। अरशान (Arshan) टीला जमालपुरा स्थित काजी कैंप (Qazi Camp)  के नजदीक कांग्रेस नगर (Congress Nagar) में रहता है। उसके खिलाफ चोरी के तीन मामले हनुमानगंज (Hanumanganj) थाने में पहले से दर्ज है। उसको वारदात करने के लिए अदनान खान (Adnan Khan) ने तैयार किया था। वह शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) स्थित मजदूर नगर (Majdoor Nagar) में रहता है। उसके खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमले समेत करीब सत्रह मुकदमे शाहजहांनाबाद थाने में दर्ज थे। आलिया खान राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो मे ज्वाइंट सेक्रेटरी बताती थी। उसके दर्ज प्रकरणों में मदद करने और जमानत दिलाने का झांसा देकर अदनान खान को उसने डॉक्टर को लूटने के लिए मनाया था। अदनान खान ने हनुमानगंज स्थित काजी कैंप के पास रहने वाले मोहम्मद मुदस्सिर (Mohammed Mudassir) को भी वारदात के लिए मनाया। मोहम्मद मुदस्सिर के खिलाफ हनुमानगंज थाने में तीन प्रकरण दर्ज है।

वारदात करने का रिक्रिएशन भी कराया गया

Bhopal Loot News
पत्रकारों को जानकारी देते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार।

पुलिस ने आलिया खान, अरशान, अदनान खान और मोहम्मद मुदस्सिर के अलग-अलग बयान दर्ज करने के बाद उनकी कहानी पर यकीन करने के लिए पूरे घटनाक्रम (Bhopal Loot News) का रिक्रिएशन भी कराया। जिसमें पता चला कि वारदात वाले दिन मोटर साइकिल अरशान चला रहा था। दरअसल, वह बाइक स्टंट करने का शोक रखता है। अदनान खान ने डॉक्टर के चेहरे पर मिर्च पाऊडर फेंका था। जबकि मोहम्मद मुदस्सिर ने कड़ा छीना था। पुलिस को इस वारदात में आलिया खान के सगे भाई के शामिल होने की पुख्ता सबूत मिले हैं। फिलहाल वह फरार चल रहा है। वह भाई हबीबगंज थाने में दर्ज प्रकरण में भी आरोपी रह चुका है।

यह भी पढ़ें:   MP : अनूपपुर में जंगली हाथियों का हमला, तीन की मौत

एनजीओ की भूमिका पर खड़े हुए सवाल

आलिया खान के आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने के चलते वह जिस एनजीओ के नाम पर आरोपियों को प्रभावित करके उनको वारदात करने के लिए उकसाया था। पुलिस इसे भी अपनी जांच का विषय मान रही है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) का कहना है कि वह एनजीओ की गतिविधियों की भी जांच करा रहे हैं। हालांकि एनजीओ ने उसको निकाल देने की जानकारी पुलिस को दी है। आलिया खान पहली बार पुलिस की पकड़ में नहीं आई। इससे तीन साल पहले भी वह हबीबगंज थाना पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!